लाइव न्यूज़ :

नोएडा में दहेज हत्या के जुर्म में व्यक्ति को आठ साल जेल की सजा

By भाषा | Updated: December 7, 2021 09:29 IST

Open in App

नोएडा, सात दिसंबर नोएडा में दहेज के लिए विवाहिता की हत्या करने के दोषी एक व्यक्ति को यहां की एक स्थानीय अदालत ने आठ साल जेल की सजा सुनाई है और मामले में सह-आरोपी व्यक्ति की मां को सात साल जेल की सजा सुनाई है।

अभियोजन अधिकारी ब्रह्मजीत भाटी ने बताया कि नोएडा के फेज-तीन थाने में अक्टूबर 2018 में एक युवक ने मामला दर्ज कराया था कि दहेज के लिए उसकी बहन के पति पंकज और सास श्रीदेवी ने उसकी हत्या कर दी।

पुलिस ने मामले में जांच के बाद आरोपियों के खिलाफ अदालत में आरोपपत्र दायर किया। उन्होंने बताया कि अदालत ने मामले में सुनवाई के दौरान सभी पक्षों पर गौर करने के बाद पंकज को आठ और श्रीदेवी को सात वर्ष के कारावास की सजा सुनाई और उन पर पांच-पांच हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया। जुर्माना अदा नहीं करने पर उन्हें छह महीने और सजा काटनी होगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह