लाइव न्यूज़ :

मुजफ्फरनगर में किशोरी से बलात्कार के जुर्म में व्यक्ति को 12 साल के कैद की सज़ा

By भाषा | Updated: November 11, 2021 18:38 IST

Open in App

मुजफ्फरनगर, 11 नवंबर उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में एक विशेष पोक्सो अदालत ने 15 वर्षीय किशोरी के साथ बलात्कार करने के जुर्म में एक शख्स को बृहस्पतिवार को 12 साल की जेल की सज़ा सुनाई।

विशेष न्यायाधीश संजीव कुमार तिवारी ने ज़ाहिद को भारतीय दंड संहिता की धारा 376 और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पोक्सो) अधिनियम की धारा तीन व चार के तहत दोषी ठहराया और उसपर 50,000 रुपये का जुर्माना भी लगाया।

पोक्सो वकील मनमोहन वर्मा के मुताबिक, नौ जुलाई 2016 को ज़ाहिद ने किशोरी को जिले में उसके गांव से अगवा कर लिया था और दिल्ली ले गया था जहां उसे एक कमरे में रखा गया एवं बलात्कार किया गया।

पीड़िता के परिवार की शिकायत पर पुलिस ने ज़ाहिद के अलावा दो और व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया था।

ये दोनों आरोपी नाबालिग हैं और किशोर अदालत में मुकदमे का सामना कर रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे