वीडियो: बेरहमी से गर्लफ्रैंड को पीटने वाले युवक के घर चला 'मामा का बुलडोजर', ड्राइविंग लाइसेंस भी हुआ रद्द

By रुस्तम राणा | Updated: December 25, 2022 20:59 IST2022-12-25T20:54:24+5:302022-12-25T20:59:45+5:30

जिला प्रशासन ने रविवार को पंकज त्रिपाठी के घर को गिराने के लिए बुलडोजर भेजा। मशीन तब तक काम करती रही, जब तक कि घर पूरी तरह से समतल नहीं हो गया। त्रिपाठी गाड़ी चलाकर अपना गुजारा करता था। उनका लाइसेंस अब रद्द कर दिया गया है।

Man Seen In Video Thrashing Teen Gets A Bulldozer Visit In Madhya Pradesh | वीडियो: बेरहमी से गर्लफ्रैंड को पीटने वाले युवक के घर चला 'मामा का बुलडोजर', ड्राइविंग लाइसेंस भी हुआ रद्द

वीडियो: बेरहमी से गर्लफ्रैंड को पीटने वाले युवक के घर चला 'मामा का बुलडोजर', ड्राइविंग लाइसेंस भी हुआ रद्द

Highlightsपुलिस ने कहा कि त्रिपाठी को उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर से शनिवार रात को गिरफ्तार किया गयामुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्विटर पर त्रिपाठी के घर पर चल रहे बुलडोजर का वीडियो शेयर कियालिखा- मध्यप्रदेश की धरती पर महिलाओं पर अत्याचार करने वाला कोई बख्शा नहीं जायेगा

भोपाल: मध्य प्रदेश के रीवा जिले के मऊगंज क्षेत्र में अपनी गर्लफ्रैंड के साथ हुई बर्बरता की घटना में आरोपी पंकज त्रिपाठी को गिरफ्तार कर उसके घर पर राज्य सरकार ने बुलडोजर चलवाकर उसके घर को ढहा दिया है। साथ ही उसका ड्राइविंग लाइसेंस भी रद्द कर दिया है। वायरल वीडियो में 24 वर्षीय पंकज त्रिपाठी ने अपनी प्रेमिका को थप्पड़ मारते, उसके बाल पकड़कर पहले जमीन पर पटकते और उसके मुंह पर लात मारते हुए देखा गया। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने कहा कि त्रिपाठी को उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर से शनिवार रात को गिरफ्तार किया गया।

वहीं बुलडोजर कार्रवाई पर राज्य के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्विटर पर त्रिपाठी के घर पर चल रहे बुलडोजर का वीडियो शेयर करते हुए लिखा, रीवा जिले के मऊगंज क्षेत्र में युवती के साथ हुई बर्बरता की घटना में अपराधी पंकज त्रिपाठी को गिरफ्तार कर उसके घर पर बुलडोजर चलाया गया। ड्राइवर पंकज का लाइसेंस भी कैंसल कर दिया गया है। मध्यप्रदेश की धरती पर महिलाओं पर अत्याचार करने वाला कोई बख्शा नहीं जायेगा।   

जिला प्रशासन ने रविवार को उसके घर को गिराने के लिए बुलडोजर भेजा। मशीन तब तक काम करती रही, जब तक कि घर पूरी तरह से समतल नहीं हो गया। त्रिपाठी गाड़ी चलाकर अपना गुजारा करता था। उनका लाइसेंस अब रद्द कर दिया गया है। त्रिपाठी के खिलाफ समय पर कार्रवाई नहीं करने पर एक स्थानीय पुलिसकर्मी को निलंबित भी किया गया है। 

मारपीट के वीडियो में महिला हमले से बेहोश नजर आ रही है। फिर त्रिपाठी ने वीडियो रिकॉर्ड कर रहे अपने दोस्त को फुटेज डिलीट करने का निर्देश देते हुए उसे अपने पैरों पर खड़ा करने की कोशिश की। महिला घंटों बेहोशी की हालत में सड़क किनारे पड़ी रही। बाद में स्थानीय लोगों द्वारा उसे अस्पताल ले जाया गया। पुलिस ने कहा कि जब त्रिपाठी ने उससे शादी करने से इनकार कर दिया तो वह कथित तौर पर आगबबूला हो गया और महिला को बेहरमी से पीटने लगा।

Web Title: Man Seen In Video Thrashing Teen Gets A Bulldozer Visit In Madhya Pradesh

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे