लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: राजस्थान में दुबई से लौटा एक और व्यक्ति कोरोना वायरस से संक्रमित

By भाषा | Updated: March 11, 2020 09:52 IST

यह व्यक्ति 28 फरवरी को दुबई से जयपुर लौटा था। वह सोमवार को अस्पताल आया और उसमें वायरस के लक्षण थे।

Open in App
ठळक मुद्देराजस्थान में कोरोना वायरस को लेकर बरती जा रही सावाधानीदुबई से लौटे बुजुर्ग व्यक्ति में कोरोना वायरस की पुष्टि

जयपुरःदुबई से लौटे जयपुर के एक बुजुर्ग के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। इस व्यक्ति की दूसरी जांच रिपोर्ट भी पाजिटिव आई है। राजस्थान के चिकित्सा व स्वास्थ्य विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव रोहित कुमार सिंह ने बताया कि 85 वर्षीय व्यक्ति की पहली जांच रिपोर्ट मंगलवार को पॉजीटिव आई थी। पुष्टि के लिये नये नमूनों को जांच के लिये भेजा गया।

इसकी रपट मंगलवार देर रात आई और वह भी पाजिटिव पाई गयी। उन्होंने कहा, ‘‘दुबई की यात्रा से लौटा व्यक्ति कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया है। इसकी अब पुष्टि हो गयी है।’’ राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण का यह तीसरा मामला है। इससे पहले एक इतालवी दंपत्ति में इसकी पुष्टि हुई थी। सिंह के अनुसार विभाग उस विमान व यात्रियों का ब्यौरा जुटा रहा है जिसमें इस व्यक्ति ने दुबई से जयपुर की यात्रा की। बुजुर्ग को यहां एसएमएस अस्पताल में आइसोलेशन में रखा गया है। यह व्यक्ति 28 फरवरी को दुबई से जयपुर लौटा था।

वह सोमवार को अस्पताल आया और उसमें वायरस के लक्षण थे। पहले परीक्षण के बाद उन्हें, उनकी पत्नी और बेटे को अस्पताल के आईसोलेशन वार्ड में रखा गया है। उन्होंने कहा कि इन लोगों के संपर्क में आए 235 लोगों के बारे में जानकारी जुटा ली गई है और उन पर भी नजर रखी जा रही है।

टॅग्स :कोरोना वायरसराजस्थानजयपुरदुबई
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

भारतराजस्थान कक्षा 12वीं का परिणाम 2026: 12वीं में 96.30% छात्र उत्तीर्ण, ऐसे करें चेक

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं