लाइव न्यूज़ :

अंतरिम जमानत पर जेल से छूटे शख्स ने पत्नी की हत्या की, अदालत ने लगाई पुलिस को फटकार

By भाषा | Updated: August 6, 2021 14:38 IST

Open in App

नयी दिल्ली, छह अगस्त एक स्थानीय अदालत ने अंतरिम जमानत पर रिहा किए गए एक व्यक्ति द्वारा अपनी पत्नी की कथित तौर पर हत्या किये जाने पर दिल्ली पुलिस को फटकार लगाई और कहा कि “अधिकारियों की ढिलाई" के कारण वह एक असहाय पीड़ित की रक्षा करने के अपने कर्तव्य में विफल रही है।

आरोपी नंदा नायक ने अंतरिम जमानत पर रद्द होने पर जेल में आत्मसमर्पण करने से पहले अपनी पत्नी झरना की कथित तौर पर हत्या कर दी जो उसके खिलाफ दर्ज मामले में एक प्रत्यक्षदर्शी थी।

अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश अनुज अग्रवाल ने कहा कि पुलिस ने 16 जुलाई के आदेश का सख्ती से पालन नहीं किया जिसमें उसे आरोपी की पत्नी की सुरक्षा सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया था।

न्यायाधीश ने दिल्ली पुलिस के आयुक्त से मामले पर निजी तौर पर गौर करने, दोषी अधिकारियों की जवाबदेही तय करने और उनके द्वारा उठाए गए सुधारात्मक कदम पर रिपोर्ट सौंपने का आग्रह किया है।

न्यायाधीश ने पांच अगस्त के आदेश में कहा, “अधिकारियों की ढिलाई के चलते एक अनमोल मानवीय जीवन चला गया। व्यवस्था असहाय पीड़ित की अपराध से रक्षा करने के अपने पवित्र कर्तव्य का निर्वहन करने में विफल रही है।”

अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश ने कहा कि दिल्ली पुलिस का आदर्श वाक्य "शांति, सेवा, न्याय" इस मामले में खरा नहीं उतरा है।

नायक को 2017 में गिरफ्तार किया गया था जब उसने झरना, उसके भाई और जीजा पर चाकू से हमला किया था। उसे जून 2021 में 90 दिन की अंतरिम जमानत पर रिहा किया गया था।

हालांकि, अदालत ने 31 जुलाई को जमानत रद्द कर दी थी जब उसे मालूम चला था कि वह मामले के गवाहों को धमकी दे रहा है और उनपर मामला वापस लेने के लिए दबाव बना रहा है।

अदालत ने दो दिन के अंदर उसे आत्मसमर्पण करने के लिए कहा था। पुलिस के मुताबिक, नायक ने आत्मसमर्पण से पहले पत्नी की हत्या कर दी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल