लाइव न्यूज़ :

गर्लफ्रेंड के साथ शारीरिक संबंध बनाकर शादी करने से किया मना, लेकिन बाद में हुआ कुछ ऐसा

By एस पी सिन्हा | Updated: November 1, 2018 19:43 IST

प्रेमिका से शारीरिक संबंध बनाने के बाद युवक ने शादी से इनकार कर दिया। इनकार करने के बाद प्रेमिका ने प्रेमी के घर पहुंचकर धरने पर बैठ गई। 

Open in App

प्रेमिका के जिद के आगे प्रेमी के घरवालों के साथ पंचायत को भी झुकना पड़ा और अंतत: प्रेमिका को न्याय मिला। दरअसल, प्रेम प्रसंग में प्रेमिका से शारीरिक संबंध बनाने के बाद युवक ने शादी से इनकार कर दिया। इनकार करने के बाद प्रेमिका ने प्रेमी के घर पहुंचकर धरने पर बैठ गई। 

प्रेमिका के धरने पर बैठते ही प्रेमी और घरवाले ताला लगाकर फरार हो गये। यह बात पंचायत में जैसे ही फैली लोगों की भीड़ जमा होने लगी। लेकिन, लड़की के जिद के आगे पंचायत को भी उसके पक्ष में फैसला सुनाना पड़ा।

मामला सहरसा जिले के सिमरी बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के सबलपुर गांव की है, जहां, शादी से इनकार करने के बाद प्रेमिका ने प्रेमी के घर सबलपुर पहुंचकर धरने पर बैठ गई। प्रेमिका के धरने पर बैठते ही प्रेमी और घरवाले ताला लगाकर फरार हो गये। यह बात पंचायत में जैसे ही फैली लोगों की भीड़ जमा होने लगी। 

पंचायत के लोगों द्वारा प्रेमिका को रात में भोजन और रहने की व्यवस्था की गई। बुधवार को सवलपुर निवासी उमेश ठाकुर के दरवाजे पर पंचायत लगाई गई। पंचायत में प्रेमी के परिजनों को बुलाया गया। प्रेमिका द्वारा प्रेमी के साथ बनाये गये रिश्ते की जानकारी दी गई। पंचों ने कहा कि प्रेमी नवीन के पिता नंदकिशोर ठाकुर अब चांदनी को बहु के रूप में रखेंगे। प्रेमिका के पास शादी से संबंधित किसी प्रकार का साक्ष्य नहीं रहने के कारण दोनों की शादी पुन: कराई जायेगी। 

पंचायत करने पहुंचे दर्जनों लोगों के उपस्थिति में पंचायत के फैसला को परिजनों ने स्वीकार कर लिया। वहीं, प्रेमिका ने पंचायत में पहुंचे लोगों को बताया कि वह सहरसा जिले की रहने वाली है। वह सदर प्रखंड माडर उत्तरी पंचायत निवासी नवीन से उसकी मुलाकात 2014 में एक शादी समारोह में ही हुई थी। 

नवीन बहन के घर शादी समारोह में भाग लेने सहरसा जिले के सिमरी बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के बघवा गांव आया था। इसी दौरान शादी के संगीत कार्यक्रम के दौरान दोनों की दोस्ती हुई। बाद में दोस्ती इतनी बढ़ी कि दोनों एक साथ जीने मरने की कसमें खाई थीं। 

प्रेमिका ने पंचायत को बताया कि उसकी शादी नवीन के साथ पांच अगस्त, 2018 को खगडिया के गायत्री मंदिर में हुई। दोनों एक साथ रहने लगे। लेकिन, नवीन घर ले जाने से परहेज करने लगा। जब उसे प्रेमी द्वारा छले जाने का एहसास हुआ, तब वह प्रेमी को घर ले चलने का अनुरोध किया। लेकिन, प्रेमी फरार हो गया। प्रेमी के फरार होने के बाद वह सबलपुर ससुराल पहुंची और धरने पर बैठ गई। पंचों ने फरार प्रेमी नवीन को दो दिनों के अंदर पंचायत के सामने उपस्थित होने का आदेश दिया है। 

इधर, प्रेमी के पिता नंदकिशोर ठाकुर ने पंचों से कहा कि वह आज से ही लड़की को बहू के रूप में स्वीकार कर घर में रखेंगे। चांदनी को बहू के रूप में स्वीकार कर लिये जाने के बाद पंचायत में नंदकिशोर ठाकुर ने मिठाई का वितरण किया। साथ ही उन्होंने कहा कि जश्न के साथ शादी समारोह का आयोजन किया जायेगा। उन्होंने पंचों को आश्वासन दिया कि दो दिनों के अंदर उनके पुत्र नवीन घर आ जायेगा।

टॅग्स :बिहार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया