लाइव न्यूज़ :

चुनौतियों का सामना करके मनुष्य नयी ऊंचाइयों पर पहुंचता है: मोदी ने पेंटर को लिखे पत्र में कहा

By भाषा | Updated: April 18, 2021 15:14 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 18 अप्रैल आत्मविश्वास के साथ कड़ी चुनौतियों का सामना करके और सकारात्मक सोच के साथ बाधाओं को पार करने से व्यक्ति जीवन में नयी ऊंचाइयों को छूता है। यह बात प्रधाानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक मूक-बधिर पेंटर को लिखे पत्र में कही, जिसने उन्हें अपनी एक कृति भेजी थी।

जयपुर के पेंटर अजय गर्ग प्रधानमंत्री को अपनी एक पेंटिंग भेजने के बाद उनसे मिले जवाब से बहुत उत्साहित हैं। बचपन में एक हादसे के बाद गर्ग मूक-बधिर हो गये थे।

प्रधानमंत्री गर्ग के हुनर और उनकी जिंदगी से इतने प्रभावित हुए कि उन्होंने जयपुर निवासी कलाकार को कई लोगों के लिए प्रेरणास्रोत बताया।

मोदी ने गर्ग को लिखे पत्र में कहा, ‘‘आपका जीवन ऐसे अनेक लोगों के लिए प्रेरणास्रोत है जिन्होंने अपनी जिंदगी में कभी न कभी कठिनाइयों और अवरोधों का सामना किया है।’’

उन्होंने कहा कि कला मानव मन की संवेदनाओं को आकार देने का तथा रुचि को रचनात्मकता के साथ जोड़ने का अद्भुत माध्यम है।

प्रधानमंत्री ने पत्र में लिखा कि गर्ग की रचनाओं में पेंटिंग के प्रति उनका समर्पण और निपुणता साफ झलकती है।

मोदी ने अपने पत्र में कहा, ‘‘आत्मविश्वास के साथ कठिन चुनौतियों और मुश्किल हालात का सामना करके तथा सकारात्मक सोच के साथ बाधाओं को पार करने से व्यक्ति जीवन में नयी ऊंचाइयों को छूता है।’’

प्रधानमंत्री ने गर्ग के उज्ज्वल भविष्य की कामना भी की।

उन्होंने कहा, ‘‘कला के क्षेत्र में आपकी प्रसिद्धि और उपलब्धियां दिन प्रतिदिन बढ़ती रहें।’’

दिव्यांगता के बावजूद गर्ग ने जीवन में कभी हिम्मत नहीं हारी और अपनी कमजोरियों को अपनी ताकत बनाया।

गर्ग ने अपने समर्पण, परिश्रम और सतत अभ्यास से पेंटिंग की दुनिया में अपने लिए जगह बनाई है और देश-विदेश में उनकी कलाकृतियों की अनेक प्रदर्शनियां आयोजित हुई हैं।

उन्हें राज्य सरकार और केंद्र सरकार के अनेक पुरस्कारों से भी सम्मानित किया जा चुका है।

गर्ग जयपुर में मूक और बधिर बच्चों को पेंटिंग का नि:शुल्क प्रशिक्षण भी देते हैं।

प्रधानमंत्री अक्सर समय निकालकर उन्हें मिलने वाले पत्रों में से कुछ का जवाब देते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

क्रिकेटएक था जो विकेट के पीछे?, जितेश शर्मा के शानदार प्रदर्शन के बाद आरसीबी ने धोनी पर किया कटाक्ष, वीडियो

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां