लाइव न्यूज़ :

नोएडा स्टेडियम में व्यक्ति ने लोगों पर पिस्तौल तानी

By भाषा | Updated: December 23, 2021 15:57 IST

Open in App

नोएडा (उप्र), 23 दिसंबर नोएडा स्टेडियम में गोल्फ खेल रहे लोगों पर एक व्यक्ति ने पिस्तौल तान दी जिसके बाद वहां अफरा-तफरी मच गई। व्यक्ति की पिस्तौल छीन ली गई लेकिन वह भाग निकला। यह जानकारी पुलिस ने दी।

अपर पुलिस उपायुक्त (जोन प्रथम) रणविजय सिंह ने बताया कि सेक्टर 21-ए स्थित नोएडा स्टेडियम में गोल्फ का अभ्यास होता है। उनके अनुसार, इसका संचालन करने वाले दीपक यादव ने बीती रात को थाना सेक्टर 24 में रिपोर्ट दर्ज करायी कि रवि शर्मा नामक व्यक्ति पिस्तौल लेकर आया और उसने वहां गोल्फ खेल रहे लोगों को अपशब्द कहे।

उन्होंने बताया कि लोगों के विरोध करने पर रवि ने उनके ऊपर पिस्तौल तान दी। उन्होंने बताया कि लोगों ने रवि के हाथ से पिस्तौल छीन ली, लेकिन उक्त व्यक्ति वहां से भाग निकला।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने पिस्तौल अपने कब्जे में ले ली है। अपर उपायुक्त ने बताया कि आरोपी के पिस्तौल का लाइसेंस निरस्त करने के लिए उचित माध्यम से पत्र लिखा जा रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए