पोते की मौत पर शोक व्यक्त करने आए पड़ोसियों पर व्यक्ति ने चलाई गोलियां, छह घायल

By भाषा | Updated: August 14, 2021 13:06 IST2021-08-14T13:06:51+5:302021-08-14T13:06:51+5:30

Man opened fire on neighbors who came to mourn the death of grandson, six injured | पोते की मौत पर शोक व्यक्त करने आए पड़ोसियों पर व्यक्ति ने चलाई गोलियां, छह घायल

पोते की मौत पर शोक व्यक्त करने आए पड़ोसियों पर व्यक्ति ने चलाई गोलियां, छह घायल

ग्वालियर, 14 अगस्त मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले के एक गांव में 60 वर्षीय व्यक्ति ने उसके पोते की मौत पर शोक जताने आए लोगों पर कथित तौर पर गोलियां चलाईं,जिसमें छह लोग घायल हो गए।

उटीला पुलिस थाने के प्रभारी सुरजीत सिंह परमार ने शनिवार को बताया कि यह घटना शुक्रवार को जिला मुख्यालय से करीब 30 किलोमीटर दूर बंधोली गांव में हुई। घटना के बाद आरोपी उदय सिंह परिहार फरार हो गया और पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

उन्होंने बताया कि उदय सिंह परिहार के 12 वर्षीय पोते साहिल की शुक्रवार सुबह तालाब में डूबने से मौत हो गई। इसके बाद कुछ लोग परिहार के घर पर शोक व्यक्त करने पहुंचे। इसमें से कुछ पड़ोसियों से उसका पहले से विवाद चल रहा था।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि उन लोगों को देखकर परिहार भड़क गया और उन्हें घर से भगाने के लिए उसने अपनी बंदूक से गोलीबारी की। इस घटना में छह लोग घायल हो गए। घटना के बाद परिहार मौके से फरार हो गया।

उन्होंने बताया कि घायलों को इलाज के लिए ग्वालियर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सभी घायलों की हालत खतरे से बाहर है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है । आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Man opened fire on neighbors who came to mourn the death of grandson, six injured

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे