लाइव न्यूज़ :

पत्नी पर बेवफाई के शक में व्यक्ति ने पांच साल की बेटी की हत्या की

By भाषा | Updated: January 28, 2021 17:07 IST

Open in App

अहमदाबाद, 28 जनवरी गुजरात के आनंद जिले में एक व्यक्ति ने पत्नी पर बेवफाई का शक करते हुए पांच साल की बेटी की कथित तौर पर गला दबाकर हत्या कर दी। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

उप निरीक्षक पीके सोधा ने बताया कि अंकलव तालुका पुलिस ने बुधवार को 23 ‍वर्षीय शैलेश पाढियार को गिरफ्तार किया। वह किसान है। उसने मुजकुवा गांव में अपने घर के निकट ही एक खेत में बेटी की कथित तौर पर गला दबाकर हत्या कर दी।

उन्होंने बताया कि जांच के दौरान यह खुलासा हुआ कि व्यक्ति अपनी पत्नी से लगातार झगड़ा करता था और उसे शक था कि उसकी पत्नी के विवाहेत्तर संबंध हैं और यह बच्ची उसकी नहीं है। अधिकारी ने बताया, ‘‘26 जनवरी को पाढ़ियार ने पुलिस के पास आकर दावा किया कि किसी ने गला दबाकर उसकी बेटी की हत्या कर दी।’’

हालांकि पुलिस को कुछ शक हुआ और पूछताछ के दौरान व्यक्ति ने रोते हुए अपना अपराध स्वीकार कर लिया। पुलिस ने बताया कि पाढियार बच्ची को खेत में लेकर गया और वहां कथित तौर पर गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद वह घर लौटा और बच्ची को खोजना शुरू कर दिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

क्राइम अलर्टजमीन विवाद और कई बार जेल, भू-माफिया गंगदयाल यादव, बेटा समेत 4 अरेस्ट?, पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी के काफी करीबी?

पूजा पाठAkshaya Tritiya 2026: कब है अक्षय तृतीया?, तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा मुहूर्त और सोना खरीदने का समय?

कारोबारजयपुर मेट्रो परियोजनाः 13038 करोड़ रुपये की लागत, 36 स्टेशन और प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक 41 किमी लंबा

भारत अधिक खबरें

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया