लाइव न्यूज़ :

अवैध संबंध का संदेह होने पर व्यक्ति ने की पत्नी की हत्या

By भाषा | Updated: December 3, 2021 16:27 IST

Open in App

मुजफ्फरनगर (उप्र), तीन दिसंबर उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में सहकर्मी के साथ अवैध संबंध का शक होने पर एक व्यक्ति ने अपनी 30 वर्षीय पत्नी का गला काटकर उसकी कथित तौर पर हत्या कर दी। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

आरोपी को शक था कि उसकी पत्नी के अपने सहकर्मी के साथ अवैध संबंध हैं। यह घटना बृहस्पतिवार देर रात बुढाना थाना क्षेत्र स्थित फैक्टरी परिसर में हुई।

बुढाना थाने के प्रभारी (एसएचओ) संजीव कुमार ने कहा कि आरोपी व्यक्ति और उसकी पत्नी टाइल्स बनाने वाली एक ही फैक्टरी में काम करते थे और उसके परिसर में ही रहते थे। आरोपी को शक था कि उसकी पत्नी के फैक्टरी के ही किसी अन्य कर्मचारी के साथ अवैध संबंध हैं।

थाना प्रभारी संजीव कुमार के मुताबिक आरोपी की बृहस्पतिवार को अपनी पत्नी से कहासुनी हो गयी। इस दौरान आरोपी ने पत्नी पर धारदार हथियार से हमला कर गला रेत कर उसकी हत्या कर दी।

पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है। हत्या में इस्तेमाल किया गया हथियार भी बरामद कर लिया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत अधिक खबरें

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो