लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र के पालघर में व्यक्ति ने विवाद के बाद पत्नी की हत्या की

By भाषा | Updated: September 27, 2021 11:46 IST

Open in App

पालघर, 27 सितंबर महाराष्ट्र के पालघर जिला में मामूली विवाद के बाद 35 वर्षीय व्यक्ति ने अपनी पत्नी की कथित तौर पर चाकू घोंपकर मार डाला। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

विरार पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि घटना रविवार को यहां विरार इलाके में हुई। घरेलू मुद्दों को लेकर दोनों के बीच अक्सर झगड़ा होता रहता था। रविवार को उनके बीच फिर कहासुनी हुई, जिसके बाद जगदीश गुरव ने 28 वर्षीय अपनी पत्नी को कथित तौर पर चाकू घोंप दिया और घर से भाग गया।

अधिकारी ने बताया कि महिला की मौके पर ही मौत हो गई। उन्होंने बताया कि सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेजा।

अधिकारी ने बताया कि पीड़िता के एक रिश्तेदार की शिकायत के आधार पर विरार पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 302 (हत्या) के तहत मामला दर्ज किया है और उसे पकड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है