लाइव न्यूज़ :

युवक ने अपने रूममेट को पहले मौत के घाट उतारा, फिर लाश ठिकाने लगाकर शांति से सो गया, मामला दर्ज

By दीप्ती कुमारी | Updated: August 9, 2021 11:08 IST

महाराष्ट्र के नागपुर में एक शख्स ने अपने रूममेट को छोटी सी बात पर बहस होने के बाद धारदार हथियार से मार डाला और यही नहीं उसकी लाश को ठिकाने लगाने के बाद रूम पर वापस आकर शांति से सो भी गया ।

Open in App
ठळक मुद्देनागपुर : महाराष्ट्र के नागपुर से एक दिल दहला देने वाली खबर आ रही है, जिसमें एक 26 वर्षीय व्यक्ति ने अपने ही रूममेट को जान से मार दिया और उसकी लाश को ठिकाने लगाकर चुपचाप सो गया । दरअसल दोनों रूममेट की किसी बात पर बहस हो गई थी । इसके बाद यह घटना हुई । यह घटदोनों रूममेट के बीच छोटी सी बात पर बहस हो गई थी पुलिस को स्थानीय लोगों ने शव देखने के बाद सूचना दी

नागपुर : महाराष्ट्र के नागपुर से एक दिल दहला देने वाली खबर आ रही है, जिसमें एक 26 वर्षीय व्यक्ति ने अपने ही रूममेट को जान से मार दिया और उसकी लाश को ठिकाने लगाकर चुपचाप सो गया । दरअसल दोनों रूममेट की किसी बात पर बहस हो गई थी । इसके बाद यह घटना हुई ।

यह घटना नागपुर के डाभा इलाके में शनिवार रात राजू नंदेश्वर और आरोपी देवांश वाघोड़े के बीच बहस के बाद हुई । समाचार एजेंसी पीटीआई के की रिपोर्ट के अनुसार, दोनों ने एक किराए का कमरा साझा किया और एक गैरेज में कार मैकेनिक के रूप में काम करते थे । पुलिस ने कहा कि वाघोड़े ने नंदेश्वर के सिर में किसी नुकीली चीज से वार किया और मौके ही उसकी हत्या कर दी । फिर उसने शव को एक खुले भूखंड में फेंक दिया, कमरे की सफाई की और सो गया । 

हालांकि स्थानीय लोगों ने किराए के कमरे के पास खाली भूखंड पर शव को पड़ा देखा और पुलिस को सूचित किया । वाघोड़े पर अब भारतीय दंड संहिता के तहत हत्या का मामला दर्ज किया गया है ।  

टॅग्स :महाराष्ट्रनागपुर
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं