लाइव न्यूज़ :

पंजाब के गुरदासपुर में व्यक्ति ने बेटी के प्रेमी के परिवार के चार सदस्यों की हत्या की

By भाषा | Updated: July 4, 2021 16:52 IST

Open in App

चंडीगढ़, चार जुलाई पंजाब के गुरदासपुर जिले में एक व्यक्ति ने अपनी बेटी के प्रेमी के परिवार के चार सदस्यों की कथित तौर पर गोली मारकर हत्या कर दी।

पुलिस ने शनिवार को बताया कि आरोपी की पहचान बटाला के बलरवाल गांव निवासी सुखजिन्दर सिंह के तौर पर हुई है। सुखजिन्दर को जब पता चला कि उसकी बेटी का गांव के ही जरमनजीत सिंह के साथ प्रेम संबंध है, तो वह नाराज हो गया।

उन्होंने बताया कि आरोपी रविवार की सुबह जरमनजीत सिंह के परिवार के खेत पर पहुंचा, जहां युवक अपने पिता सुखविन्दर सिंह के साथ मौजूद था।

पुलिस ने बताया कि कहासुनी के बाद सुखजिन्दर सिंह ने कथित रूप से गोलियां चलायीं, जिसमें सुखविन्दर सिंह की मौके पर ही मौत हो गई और जरमनजीत घायल हो गया। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर जरमनजीत सिंह के दादा मंगल सिंह, चाचा जसबीर सिंह, चचेरा भाई बबनदीप और एक अन्य रिश्तेदार जशन मौके पर पहुंचे।

उन्होंने बताया कि आरोपी सुखजिन्दर सिंह ने उन सभी पर भी गोलियां चलायीं, जिसमें मंगल सिंह, जसबीर सिंह और बबनदीप की मौत हो गई।

पुलिस ने बताया कि घटना में घायल हुए जरमनजीत सिंह और जशन की हालत खतरे से बाहर बतायी जा रही है। उन्होंने बताया कि आरोपी सुखजिन्दर सिंह फरार है और उसकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। बटाला के पुलिस अधीक्षक गुरप्रीत सिंह ने बताया कि इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

क्राइम अलर्टसेक्टर 94 में पानी से भरे गड्ढे में गिरने से युवक की मौत, 3 को पुलिस ने बचाया, वीडियो

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्राइम अलर्ट7 लाख की सुपारी देकर हत्या, टॉप-10 अपराधियों में शामिल शिव गोप को पटना पुलिस और एसटीएफ ने धर दबोचा, मीठापुर समेत पटना के कई इलाकों में दहशत?

भारत अधिक खबरें

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!