लाइव न्यूज़ :

बुलन्दशह में व्यक्ति ने पत्नी व दो बेटियों की हत्या, तीसरी को जख्मी किया

By भाषा | Updated: March 3, 2021 16:53 IST

Open in App

बुलन्दशहर, तीन मार्च उत्तर प्रदेश के बुलन्दशहर जिले में 60 वर्षीय शख्स ने अवैध संबंध होने के शक में अपनी पत्नी और तीन बेटियों को हथोड़े से कथित रूप से बुरी तरह से पीटा। इस घटना में आरोपी की पत्नी और दो बेटियों की मौत हो गई जबकि तीसरी बेटी जख्मी हो गई है।

पुलिस ने बुधवार को बताया कि वारदात शिकारपुर थाना क्षेत्र के अम्बेडकर नगर इलाके में मंगलवार रात को घटित हुई।

उन्होंने बताया कि मोहम्मद सईद (60) ने अपनी पत्नी और तीन बेटियों को हथोड़े से बुरी तरह पीटा, जिस वजह से 50 साल की पत्नी और 20 तथा 15 वर्षीय दो बेटियों की मौत हो गई जबकि 18 वर्षीय तीसरी बेटी जख्मी हो गई है और उसे इलाज के लिए मेरठ रेफर किया गया है।

बुलन्दशहर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) सन्तोष कुमार सिंह ने बताया आरोपी के बेटे शमशाद ने पुलिस में तहरीर दी है कि उसका पिता सईद अपनी पत्नी तथा पुत्रियों के चरित्र पर शक करता था और उसी कारण उनके अक्सर झगड़े होते रहते थे।

उन्होंने बताया कि आरोपी फरार है और उसकी गिरफ्तारी के लिये चार टीमें गठित की गई हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे