लाइव न्यूज़ :

व्यक्ति ने की सौतेली मां एवं उसकी बेटी सहित तीन महिलाओं की हत्या

By भाषा | Updated: July 15, 2021 21:00 IST

Open in App

सीहोर (मध्यप्रदेश), 15 जुलाई मध्यप्रदेश के सीहोर जिले में बृहस्पतिवार को 28 वर्षीय एक व्यक्ति ने पारिवारिक विवाद को लेकर अपनी सौतेली मां एवं उसकी बेटी सहित तीन महिलाओं की धारदार हथियार से कथित रूप से गला रेत कर हत्या कर दी। यह घटना सीहोर जिले के मंडी थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम कोड़ियाछीतू में एक खेत पर बने मकान में हुई।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक समीर यादव ने बताया कि इस मामले में आरोपी नरेन्द्र मालवीय को गिरफ्तार करने के प्रयास जारी हैं।

उन्होंने कहा कि चिंताबाई (50), उसकी बेटी पूनम (26) एवं चिंताबाई की छोटी बहन अयोध्यबाई (45) खेत पर बने मकान पर ही रहते थे।

यादव ने बताया कि चिंताबाई अनोखीलाल मालवीय की तीसरी पत्नी थी और उसका अनोखीलाल की दूसरी पत्नी गोकुल बाई के बेटे नरेंद्र मालवीय से बृहस्पतिवार की सुबह विवाद हुआ था, जिसके बाद उसने इन तीनों महिलाओं की हत्या कर दी।

उन्होंने कहा कि हत्या करने के बाद वह मौके से फरार हो गया। यादव ने बताया कि इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है और विस्तृत जांच जारी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

क्रिकेटIPL 2026: समीर रिज़वी और रवि बिश्नोई शीर्ष पर, मौजूदा ऑरेंज और पर्पल कैप लीडर्स की सूची देखें

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?