लाइव न्यूज़ :

जन्मदिन पार्टी में छोटी सी बात पर झगड़े में व्यक्ति की हत्या, रिश्तेदार घायल

By भाषा | Updated: August 5, 2021 16:45 IST

Open in App

नयी दिल्ली, पांच अगस्त दिल्ली के प्रेम नगर इलाके में जन्मदिन की एक पार्टी में छोटी से बात पर हुए झगड़े में एक समूह द्वारा कथित तौर पर चाकू से किए गए हमले में 23 वर्षीय एक युवक की मौत हो गई और उसका एक रिश्तेदार गंभीर रूप से घायल हो गया।

पुलिस ने बताया कि विरेंदर सिंह उर्फ विक्की की मौत हो गई जबकि उसका रिश्तेदार नितिन उर्फ़ किशन सिंह (22) को अस्पताल में भर्ती कराया गया। विक्की को बचाने की कोशिश के दौरान सिंह को चाकू के गंभीर जख्म लगे।

पुलिस ने बताया कि पीड़ित और आरोपी के बीच पार्टी में शराब के नशे में छोटी सी बात पर बहस के बाद चाकू से हमले की यह घटना हुई। पुलिस ने बताया कि नितिन अपने रिश्तेदार विक्की के साथ अपने दोस्तों दिवाकर और राजेश की जन्मदिन की पार्टी में गया था, जहां उन्होंने शराब पी।

पुलिस ने बताया कि इसी दौरान छोटी सी बात पर बहस शुरू हो गई जिसके बाद आरोपी ने विक्की पर चाकू से वार किया। नितिन ने अपने रिश्तेदार को बचाने की कोशिश करते हुए बीचबचाव की कोशिश की लेकिन वह भी गंभीर रूप से घायल हो गया।

आरोपी की पहचान नांगलोई में एक कॉल सेंटर में काम करने वाले विवेक (22), राजेश (18) तथा तीन अन्य पिंटू (21), जितेंद्र (23) और गोविंदा के रूप में हुई। इस मामले में दो नाबालिग भी कथित तौर पर शामिल हैं। विवेक 2016 के हत्या के एक मामले में पैरोल पर था। उसे और पिंटू को गिरफ्तार कर लिया गया। बाकी आरोपियों की गिरफ़्तारी की कोशिश जारी है

पुलिस उपायुक्त (रोहिणी) प्रवण तायल ने कहा कि भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं के तहत प्रेम नगर पुलिस थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

क्रिकेट2015 में 5, 2024 में 4 और 2026 में लगातार 3 जीत से शुरुआत?, आईपीएल सीजन में तीसरी बार आरआर ने किया आगाज?

पूजा पाठPanchang 08 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र