लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र के चंद्रपुर में बाघ के हमले में व्यक्ति की मौत

By भाषा | Updated: August 1, 2021 15:04 IST

Open in App

चंद्रपुर, एक अगस्त महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिले के ब्रह्मपुर तहसील में एक बाघ के हमले में 68 साल के एक किसान की मौत हो गयी । एक वन अधिकारी ने रविवार को इसकी जानकारी दी ।

चंद्रपुर के मुख्य वन संरक्षक एन आर प्रवीण ने बताया कि यह घटना जिला मुख्यालय से 130 किलोमीटर दूर स्थित एक गांव पदमपुर में शनिवार को उस वक्त हुयी जब हीरामन कोटगाले नामक किसान अपने खेत से बह रहे पानी को रोक रहा था ।

प्रवीण ने कहा, ‘‘जब वह शाम तक घर नहीं लौटा तो उसके परिजनों ने वनकर्मियों को इसकी जानकारी दी । इसके बाद उन्होंने किसान की तलाश शुरू की और उसका शव झाड़ियों में मिला । परिजनों को मुआवजे के तौर पर 20 हजार रुपये दिये गये हैं।’’

इस साल अब तक जिले में मानव और पशुओं के बीच संघर्ष के 29 मामले सामने आये हैं । इनमें से बाघ के हमलों में 25 लोगों की मौत हो चुकी है । इसके अलावा तेंदुआ एवं हाथी के हमलों में क्रमश: तीन और एक व्यक्ति की जान गयी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं