लाइव न्यूज़ :

जानवर के हमले से युवक की मौत, ग्रामीणों का दावा, बाघ ने मारा

By भाषा | Updated: January 5, 2021 19:24 IST

Open in App

लखीमपुर खीरी (उप्र) पांच जनवरी खीरी जिले के तिकोनिया क्षेत्र में पुलिस ने मंगलवार को एक युवक का शव बरामद किया जिसकी पहचान खमरिया गांव निवासी प्रीतम (40) के रूप में हुई है।

ग्रामीणों का दावा है कि मंगलवार को उत्‍तर खीरी वन प्रभाग के बेलरेयान रेंज के जंगल में गये प्रीतम पर बाघ ने हमला कर दिया।

प्रीतम का क्षत-विक्षत शव जंगल के अंदर से बरामद किया गया।

ग्रामीणों का दावा है कि प्रीतम अपने काम में व्यस्त था तभी उसे बाघ खींचकर ले गया और मार डाला। दुधवा बफर जोन के उप निदेशक डाक्‍टर अनिल कुमार पटेल ने हालांकि कहा कि अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि किस जानवर ने युवक को मारा है।

उन्‍होंने कहा कि इसकी जानकारी के लिए साक्ष्‍य संकलित किये जा रहे हैं।

डाक्‍टर पटेल के अनुसार युवक जंगल में लकड़ी एकत्र करने गया था जहां यह घटना हुई।

उन्‍होंने कहा कि फील्‍ड के अधिकारियों ने घटनास्‍थल का निरीक्षण किया है और उनकी जांच रिपोर्ट और पोस्‍टमार्टम रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो