लाइव न्यूज़ :

दिल्ली: कपड़ा मंत्रालय का कर्मचारी मेट्रो ट्रैक पर गिरा, पैर कट कर अलग

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: February 22, 2019 03:25 IST

दिल्ली मेट्रो के दिलशाद गार्डन स्टेशन में गुुरुवार सुबह एक व्यक्ति के मेट्रो की चपेट में आने से उसका दाहिना पैर कट कर अलग हो गया.

Open in App

दिल्ली मेट्रो के दिलशाद गार्डन स्टेशन में गुुरुवार सुबह एक व्यक्ति के मेट्रो की चपेट में आने से उसका दाहिना पैर कट कर अलग हो गया. व्यक्ति दुर्घनावश ट्रैक में गिर गया था. पुलिस के अधिकारियों ने बताया कि घायल की पहचान जकारियाह कोशे (57) के रूप में की गई है.

वह कपड़ा मंत्रालय में काम करते हैं और गाजियाबाद के शालीमार गार्डन में रहते हैं. उन्हें पास के अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है. उन्होंने बताया कि इससे पहले दिन में पुलिस को एक फोन आया था कि एक व्यक्ति चलती ट्रेन के सामने कूद गया है. दिल्ली मेट्रो के एक अधिकारी ने इसे आत्महत्या का मामला होने का शक जाहिर किया था.

उन्होंने बताया कि घटना सुबह 9.15 बजे की है. इससे मेट्रो सेवांए बुरी तरह प्रभावित हुईं. एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया,''हमने घटना के फुटेज की जांच की है और कोई भी देख सकता है कि वह ट्रैक पर दुर्घटनावश गिर गए. वह अपनी पत्नी के साथ थे और प्लेटफार्म पर एकदम किनारे पर खड़़े थे.

मेट्रो स्टेशन की ओर आ रही थी और वह नीचे गिर गए. मेट्रो उनके पैर पर से गुजर गई. उन्होंने बताया कि दुर्घटना में उनका दाहिना पैर कट कर अलग हो गया और बाएं पैर में भी बुरी तरह चोटें आईं हैं.

टॅग्स :दिल्ली मेट्रो
Open in App

संबंधित खबरें

भारतHOLI 2026: 4 मार्च को दिल्ली मेट्रो की सर्विस कुछ समय के लिए बंद रहेंगी- तारीख और टाइमिंग चेक करें

भारतMetro Time Change: मेट्रो यात्री ध्यान दें! 22 फरवरी को 3:30 बजे से शुरू होगी पहली मेट्रो, जानें किस रूट पर मिलेगी ये सुविधा

क्राइम अलर्टउत्तम नगर ईस्ट मेट्रो स्टेशन पर नाबालिग चलती मेट्रो के आगे कूदा, मौत

भारतमेट्रो से सफर करने वाले ध्यान दें! DMRC ने इन स्टेशनों पर किया बड़ा बदलाव, यात्रियों के लिए नो एंट्री

भारतदिल्ली में ICC T20 वर्ल्ड कप मैच के लिए खास तैयारी, DMRC ने बदला मेट्रो का समय; जानें टाइमिंग

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों