लाइव न्यूज़ :

बच्ची के यौन उत्पीड़न के लिए व्यक्ति को पांच वर्ष की कैद

By भाषा | Updated: October 9, 2021 13:32 IST

Open in App

मुजफ्फरनगर (उप्र), नौ अक्टूबर उत्तर प्रदेश के शामली जिले के कैराना की एक पॉक्सो अदालत ने पिछले साल एक बच्ची के यौन उत्पीड़न के मामले में एक व्यक्ति को पांच साल जेल की सजा सुनाई है। यह जानकारी अधिकारियों ने शनिवार को दी।

विशेष न्यायाधीश मुमताज अली ने जय भगवान को भारतीय दंड संहिता की धारा 354 और यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण (पोक्सो) अधिनियम की धारा 9 और 10 के तहत दोषी ठहराते हुए शुक्रवार शाम को पांच साल के कारावास की सजा के साथ ही 10,000 रुपये का जुर्माना भी लगाया।

विशेष अधिवक्ता पुष्पेंद्र मलिक के अनुसार जय भगवान ने एक अगस्त 2020 को शामली जिले के आदर्श मंडी थाना क्षेत्र में पांच साल की बच्ची का यौन उत्पीड़न किया था।

एक अन्य मामले में मुजफ्फरनगर की एक विशेष अदालत ने मोनू उर्फ ​​कोकिन को उत्तर प्रदेश गैंगस्टर एक्ट के आरोप में 10 साल 11 महीने कैद की सजा सुनाई। साथ ही विशेष न्यायाधीश राधेश्याम यादव ने दोषी पर 10 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया।

मोनू पर 2011 में जिले के भोरा कलां थाना क्षेत्र में लूट के कई मामलों में शामिल होने के लिए अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं