Delhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो
By रुस्तम राणा | Updated: April 6, 2026 16:34 IST2026-04-06T16:34:58+5:302026-04-06T16:34:58+5:30
हिंदुस्तान टाइम्स की एक रिपोर्ट के अनुसार, नकाब पहने ड्राइवर फिर स्पीकर विजेंद्र गुप्ता के दफ्तर की ओर बढ़ा और बरामदे के पास फूलों का एक गुलदस्ता रख दिया। बम निरोधक दस्ते की एक टीम मौके पर मौजूद है।

Delhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो
नई दिल्ली: सोमवार दोपहर करीब 2 बजे दिल्ली विधानसभा परिसर के अंदर सुरक्षा में सेंध लग गई। उत्तर प्रदेश के रजिस्ट्रेशन नंबर वाली एक सफेद रंग की Ciaz कार ने दिल्ली विधानसभा परिसर के लोहे के गेट को तोड़ दिया, जिससे सुरक्षा को लेकर चिंताएं बढ़ गई हैं। हिंदुस्तान टाइम्स की एक रिपोर्ट के अनुसार, नकाब पहने ड्राइवर फिर स्पीकर विजेंद्र गुप्ता के दफ्तर की ओर बढ़ा और बरामदे के पास फूलों का एक गुलदस्ता रख दिया। बम निरोधक दस्ते की एक टीम मौके पर मौजूद है।
वह व्यक्ति घटनास्थल से भाग निकलने में कामयाब रहा। गौरतलब है कि हाल ही में संपन्न हुए बजट सत्र के दौरान विधानसभा को बम से उड़ाने की धमकियां मिली थीं। एनडीटीवी ने दिल्ली सचिवालय के एक अधिकारी के हवाले से बताया, "ड्राइवर विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता के दफ़्तर की ओर बढ़ा और बरामदे के पास फूलों का एक गुलदस्ता रखकर वापस लौट गया।" बताया जा रहा है कि ड्राइवर ने अध्यक्ष की कार पर स्याही भी फेंकी।
A car tried to enter the Delhi Assembly premises forcefully, breaching the security barriers. The situation is normal: Delhi Police sources pic.twitter.com/xMcpfNhasK
— Raajeev Chopra (@Raajeev_Chopra) April 6, 2026
अधिकारियों ने बताया कि अब तक गुलदस्ते के अंदर कोई विस्फोटक या संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है। दिल्ली पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और अन्य उपलब्ध सबूतों के आधार पर एक विस्तृत जांच शुरू कर दी है, ताकि वाहन का पता लगाया जा सके और चालक की पहचान की जा सके। अधिकारियों से यह उम्मीद की जा रही है कि वे विधानसभा में प्रवेश द्वारों पर सुरक्षा कड़ी करेंगे और आपातकालीन प्रोटोकॉल की समीक्षा करेंगे।