लाइव न्यूज़ :

नवीं मुंबई में चार वर्षीय बेटे की हत्या करने के मामले में व्यक्ति बंदी

By भाषा | Updated: September 21, 2021 17:09 IST

Open in App

मुंबई, 21 सितंबर नवी मुंबई में संपदा रेलवे स्टेशन पर अलग रह रही पत्नी से बहस के दौरान अपने चार साल के बेटे की प्लेटफॉर्म पर फेंकर हत्या करने के आरोप में एक शख्स को गिरफ्तार किया गया है।

वाशी रेलवे थाने के एक अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि संपदा रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या चार पर सोमवार सवेरे हुई घटना के सिलसिले में आरोपी शक्कल सिंह पवार को गिरफ्तार किया गया है।

बताया जाता है कि घटना की सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर सामने आई है। अधिकारी ने बताया कि पवार की अपने बेटे प्रशांत की कस्टडी को लेकर अलग रह पहली पत्नी के साथ तीखी बहस हुई थी।

अधिकारी ने बताया कि दूसरी शादी करने के बाद आरोपी ने बेटे को अपने पास रखा और वह बच्चे से रेलवे स्टेशन और मुंबई-पुणे राजमार्ग के करीब संपदा सिग्नल पर भीख मंगवाता था।

उन्होंने कहा कि पवार की पहली पत्नी अपने बेटे को वापस लेने के लिए उसके पास गई थी जहां दोनों की लड़ाई होने लगी।

अधिकारी के मुताबिक, बहस के दौरान, पवार ने बच्चे को उठाया और दो बार प्लेटफॉर्म पर पटक दिया जिस वजह से बच्चे के सिर पर गंभीर चोट आई और फिर वे दोनों बच्चे को एक अस्पताल ले गए जहां उसे मृत घोषित कर दिया।

अधिकारी ने बताया कि वाशी रेलवे थाने में भारतीय दंड संहिता की धारा 302 (हत्या) के तहत मामला दर्ज किया गया है और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर