लाइव न्यूज़ :

नवीं मुंबई में चार वर्षीय बेटे की हत्या करने के मामले में व्यक्ति बंदी

By भाषा | Updated: September 21, 2021 17:42 IST

Open in App

मुंबई, 21 सितंबर नवी मुंबई में सानपाड़ा रेलवे स्टेशन पर अलग रह रही पत्नी से बहस के दौरान अपने चार साल के बेटे की प्लेटफॉर्म पर फेंक कर हत्या करने के आरोप में एक शख्स को गिरफ्तार किया गया है।

वाशी रेलवे थाने के एक अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि सानपाड़ा रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या चार पर सोमवार सवेरे हुई घटना के सिलसिले में आरोपी शक्कल सिंह पवार को गिरफ्तार किया गया है।

बताया जाता है कि घटना की सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर सामने आई है। अधिकारी ने बताया कि पवार की अपने बेटे प्रशांत की कस्टडी को लेकर अलग रह पहली पत्नी के साथ तीखी बहस हुई थी।

अधिकारी ने बताया कि दूसरी शादी करने के बाद आरोपी ने बेटे को अपने पास रखा और वह बच्चे से रेलवे स्टेशन और मुंबई-पुणे राजमार्ग के करीब सानपाड़ा सिग्नल पर भीख मंगवाता था।

उन्होंने कहा कि पवार की पहली पत्नी अपने बेटे को वापस लेने के लिए उसके पास गई थी जहां दोनों की लड़ाई होने लगी।

अधिकारी के मुताबिक, बहस के दौरान, पवार ने बच्चे को उठाया और दो बार प्लेटफॉर्म पर पटक दिया जिस वजह से बच्चे के सिर पर गंभीर चोट आई और फिर वे दोनों बच्चे को एक अस्पताल ले गए जहां उसे मृत घोषित कर दिया।

अधिकारी ने बताया कि वाशी रेलवे थाने में भारतीय दंड संहिता की धारा 302 (हत्या) के तहत मामला दर्ज किया गया है और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारत अधिक खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन