लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर: भगवान हनुमान की मूर्ति को किया क्षतिग्रस्त, आरोपी युवक हुआ गिरफ्तार

By भाषा | Updated: October 13, 2019 04:39 IST

जम्मू-कश्मीर: शुक्रवार को शिकायत मिली थी जिसमें आरोप लगाया गया था कि कोठियान गांव में स्थित शिव शक्ति आश्रम में तड़के चार बजे कुछ अज्ञात व्यक्तियों ने मूर्ति को क्षतिग्रस्त कर दिया।

Open in App

जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में स्थित एक आश्रम में भगवान हनुमान की मूर्ति को क्षतिग्रस्त करने के आरोप में शनिवार को मध्य प्रदेश के निवासी को गिरफ्तार किया गया । पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि दीपक कुमार नामक व्यक्ति मध्यप्रदेश के नीमच जिले का रहने वाला है लेकिन वह बीते कुछ दिनों से पौनी इलाके में रह रहा था।

मूर्ति को कथित रूप से क्षतिग्रस्त करने का उसका मकसद तत्काल पता नहीं चल सका। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को शिकायत मिली थी जिसमें आरोप लगाया गया था कि कोठियान गांव में स्थित शिव शक्ति आश्रम में तड़के चार बजे कुछ अज्ञात व्यक्तियों ने मूर्ति को क्षतिग्रस्त कर दिया।

अधिकारी ने बताया कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रश्मि वजीर ने विशेष जांच दल गठित किया है और मामला दर्ज करने के बाद आरोपी के खिलाफ जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि कुछ सुरागों के आधार पर कुछ संदिग्धों को हिरासत में लिया गया था। अधिकारी ने बताया कि इसी कड़ी में, शनिवार शाम पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी और पुलिस ने मुख्य आरोपी कुमार को गिरफ्तार कर लिया। 

टॅग्स :जम्मू कश्मीरहनुमान जी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतHanuman Jayanti 2026 In Hyderabad: हनुमान जयंती को लेकर पुलिस की नई गाइडलाइन जारी, ट्रैफिक डायवर्जन, शराब पर पाबंदी और रूट मैप; पढ़ें पूरी जानकारी

भारत अधिक खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी