लाइव न्यूज़ :

सात वर्षीय बालक की हत्या के जुर्म में व्यक्ति को आजीवन कारावास

By भाषा | Updated: November 30, 2021 21:11 IST

Open in App

रायपुर, 30 नवंबर छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले की अदालत ने सात वर्षीय बालक की हत्या के जुर्म में एक व्यक्ति को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है।

रायपुर जिले के अतिरिक्त लोक अभियोजक आदित्य झा ने मंगलवार को बताया कि एकादश अपर सत्र न्यायाधीश यशवंत वासनीकर की अदालत ने बालक केशव राम साहू की हत्या के जुर्म में प्रेम सिंह (32) को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है।

झा ने बताया कि धरसींवा थाना क्षेत्र के अंतर्गत देवरी गांव निवासी बालक केशव के परिजन ने 26 जनवरी वर्ष 2017 को पुलिस में शिकायत की थी कि उनका बेटा केशव लापता है तथा उन्हें जानकारी है कि कोई व्यक्ति बालक को बहला-फुसला कर अपने साथ ले गया है।

अधिवक्ता ने बताया कि बालक के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू की और 30 जनवरी को पुलिस ने गांव के ही प्रेम सिंह को संदेह के आधार पर पकड़ लिया तथा उससे पूछताछ की गई। पूछताछ के दौरान सिंह ने बताया कि केशव के परिजनों और उसके (सिंह) परिजनों के मध्य अक्सर लड़ाई होती थी। इसी रंजिश के कारण उसने केशव की गला दबाकर हत्या कर दी है तथा पुआल में आग लगाकर शव को जला दिया है।

झा ने बताया कि पुलिस ने बाद में बालक का कंकाल बरामद कर लिया।

दोनों पक्षों की सुनवाई के बाद अदालत ने सिंह को बालक की हत्या का दोषी पाया तथा उसे आजीवन कारावास की सुनाई गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर