लाइव न्यूज़ :

पिथौरागढ में आदमखोर मादा तेंदुए को मार गिराया गया

By भाषा | Updated: November 11, 2020 18:34 IST

Open in App

पिथौरागढ, 11 नवंबर उत्तराखंड के पिथौरागढ जिले के चंडक क्षेत्र के गांवों में सक्रिय एक और मादा तेंदुए को वन विभाग द्वारा नियुक्त पेशेवर शिकारी जॉय हुकिल ने अपनी बंदूक की गोली से ढेर कर दिया ।

जिले में तीन दिनों में मारी गयी यह दूसरी मादा तेंदुआ है ।

क्षेत्र के वन अधिकारी नवीन चंद्र पंत ने बताया, 'सात साल की मादा तेंदुआ को मंगलवार रात करीब साढे 11 बजे दिखाई देते ही गोली मार दी गयी । मादा तेंदुआ 6.4 फुट लंबी और 60 किलोग्राम भारी थी ।'

चौदह अक्टूबर को पापदेव गांव में तेंदुए ने एक महिला का शिकार किया था जिसके बाद उसे 20 अक्टूबर को आदमखोर घोषित कर दिया गया था । इस तेंदुए ने क्षेत्र के विभिन्न गांवों में चार अन्य व्यक्तियों को हमला कर घायल भी कर दिया था ।

इससे पहले भी शिकारी हुकिल ने नौ नवंबर को वन विभाग के आदेश पर बेरीनाग क्षेत्र में एक आदमखोर तेंदुए को मार गिराया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल