लाइव न्यूज़ :

कोलकाता मेट्रो के दरवाजे में हाथ फंसने पर शख्स की मौत, सीएम ममता ने कहा- घटना “अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण”

By भाषा | Updated: July 14, 2019 14:12 IST

मेट्रो के प्रवक्ता ने कहा, ''मेट्रो के महानिदेशक पी सी शर्मा ने दरवाजों के सेंसरों के काम नहीं करने समेत तमाम अन्य लापरवाहियों के पीछे के कारणों का पता लगाने के लिए उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए हैं।''

Open in App

शहर के पार्क स्ट्रीट स्टेशन पर मेट्रो ट्रेन के दरवाजों के बीच हाथ फंस जाने के चलते 56 वर्षीय एक व्यक्ति की शनिवार को मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि शख्स का हाथ फंसा हुआ था लेकिन मेट्रो चलने लगी। उन्होंने बताया कि मृतक की पहचान कोलकाता के कस्बा इलाके के निवासी सजल कंजीलाल के तौर पर हुई है।

मेट्रो रेलवे के एक प्रवक्ता ने कहा, “पार्क स्ट्रीट स्टेशन पर शाम छह बजकर 42 मिनट पर एक दुर्घटना हुई। कबी सुभाष जाने वाली ट्रेन में सवार होने के दौरान एक यात्री का हाथ दरवाजों के बीच फंस गया।” उन्होंने कहा, “मेट्रो के महानिदेशक पी सी शर्मा ने दरवाजों के सेंसरों के काम नहीं करने समेत तमाम अन्य लापरवाहियों के पीछे के कारणों का पता लगाने के लिए उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए हैं।’’

प्रवक्ता ने बताया कि ट्रेन को तत्काल रोका गया और उसकी बिजली आपूर्ति बंद की गई। यात्रियों को ट्रेन से उतारा गया। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने घटना को “अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण” बताया है और पुलिस जांच के आदेश दिए हैं। साथ ही उन्होंने शहरी विकास मंत्री एवं कोलकाता के महापौर फरहाद हाकिम को मौके पर पहुंचने और कंजीलाल के परिवार को सरकार से पूर्ण सहयोग मिलने का आश्वासन देने को कहा। 

 

टॅग्स :पश्चिम बंगालकोलकातामेट्रो
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

क्रिकेटमैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना और खाते में 1 डिमेरिट अंक?, आखिर क्यों सनराइजर्स हैदराबाद के उप कप्तान अभिषेक शर्मा पर आईपीएल ने लिया एक्शन

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया