लाइव न्यूज़ :

जलमग्न अंडरपास का वीडियो बनाने के दौरान डूबने से व्यक्ति की मौत

By भाषा | Updated: July 19, 2021 18:37 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 19 जुलाई दक्षिणपूर्वी दिल्ली के पुल प्रहलादपुर इलाके में जलमग्न रेलवे अंडरपास का कथित तौर पर वीडियो बना रहे और सेल्फी ले रहे एक व्यक्ति की सोमवार को डूबने से मौत हो गई।

पुलिस ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि व्यक्ति की पहचान जैतपुर निवासी रवि चौटाला के तौर पर की गई है।

पुलिस ने बताया कि स्थानीय लोगों ने उन्हें सूचित किया कि व्यक्ति जलमग्न रेलवे अंडरपास का वीडियो बनाने और सेल्फी लेने गया था।

पुलिस उपायुक्त (दक्षिणपूर्व) आर पी मीना ने बताया, ‘‘ पुल प्रहलादपुर रेलवे अंडरपास के अंदर एक व्यक्ति के डूबने के संबंध में सूचना अपराह्न एक बज कर 40मिनट पर मिली। उसे बचाने के लिए दमकल कर्मियों और गोताखोरों को बुलाया गया था लेकिन बाद में व्यक्ति का शव बरामद हुआ। मृतक की शिनाख्त रवि चौटाला के तौर पर की गई है।’’

उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए एम्स भेजा गया है और परिवार को घटना की सूचना दे दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

गौरतलब है कि राष्ट्रीय राजधानी में रविवार से बारिश हो रही है जिसके कारण अनेक स्थानों पर जलभराव हो गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां