लाइव न्यूज़ :

नोएडा में सड़क हादसे में व्यक्ति की मौत

By भाषा | Updated: March 13, 2021 16:55 IST

Open in App

नोएडा, 13 मार्च उत्तर प्रदेश के नोएडा के बिसरख थाना क्षेत्र में स्थित एक सोसाइटी के पास शुक्रवार की रात एक अज्ञात वाहन चालक ने तेजी और लापरवाही से वाहन चलाते हुए एक स्कूटी को टक्कर मार दी जिससे उस पर सवार व्यक्ति की मौत हो गयी । पुलिस ने इसकी जानकारी दी ।

पुलिस आयुक्त कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित एक सोसायटी में रहने वाले मुकेश कुमार (56) शुक्रवार की रात स्कूटी पर सवार होकर जा रहे थे।

जानकारी में कहा गया है कि उन्होंने बताया कि तभी एक अज्ञात कार चालक ने तेजी व लापरवाही से वाहन चलाते हुए उनकी स्कूटी में टक्कर मार दिया जिससे इस घटना में मुकेश की मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पुलिस ने बताया कि एक अन्य घटनाक्रम में यमुना एक्सप्रेस- वे पर शुक्रवार को दो बसो की टक्कर में कम से कम 11 यात्री घायल हो गये।

उन्होंने बताया कि ने बुलंदशहर जनपद में हुए एक सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल टिंकू नामक व्यक्ति की ग्रेटर नोएडा के एक अस्पताल में शुक्रवार की रात मौत हो गयी ।

दूसरी ओर, पुलिस ने बताया कि इंडियन ऑयल में क्लर्क की नौकरी लगाने के नाम पर लाखों की ठगी करने वाले एक ठग को थाना सेक्टर 58 पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर लिया । इसके पास से पुलिस ने इंडियन आयल के दो फर्जी नियुक्ति पत्र, क्रेटा कार तथा दो आईफोन बरामद किया है।

पूछताछ के दौरान गिरफ्तार आरोपी ने इंडियन आयल में नौकरी लगाने के नाम पर दर्जनों लोगों से ठगी करने की बात स्वीकार की है।

पुलिस ने बताया कि एक अन्य मामले में, पुलिस ने दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है और उनके पास से पुलिस ने चोरी की एक मोटरसाइकिल, एक महिला का चोरी किया गया पर्स, गुलेल आदि बरामद किया है।

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार बदमाशों पर इससे पूर्व राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के विभिन्न थानों में दर्जन भर मामले दर्ज हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

क्रिकेटDC vs GT, IPL 2026: दिल्ली में बादलों का डेरा, जानें DC vs GT मैच में बारिश खेल बिगाड़ेगी या नहीं?

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

भारत अधिक खबरें

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह