लाइव न्यूज़ :

उत्तरप्रदेश के बांदा में हैंडपंप में करंट आने से व्यक्ति की मौत

By भाषा | Updated: December 9, 2020 10:28 IST

Open in App

बांदा (उत्तरप्रदेश), नौ दिसंबर उत्तरप्रदेश के बांदा जिले के तिंदवारी थाना क्षेत्र के एक गांव में सरकारी हैंडपंप पर नहाते समय करंट लगने से एक व्यक्ति की मौत हो गयी।

तिंदवारी थाना के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) जाकिर हुसैन ने बुधवार को बताया, "सैमरी गांव में अपने रिश्तेदार की शादी में आए स्योढ़ा डोमरी गांव के निवासी मिठाईलाल (34) की हैंडपंप पर नहाते समय करंट लगने से मंगलवार को मौत हो गयी।"

उन्होंने बताया, "मिठाईलाल ने जैसे से हैंडपंप चलाना शुरू किया वह करंट की चपेट में आ गया। परिजन मिठाईलाल को अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।"

हुसैन ने बताया, "गांव के एक व्यक्ति ने सरकारी हैंडपंप में समर्सिबल लगाया था जिससे उसमें बिजली का करंट आ गया। इसी दौरान नहाते समय मिठाईलाल की मौत हो गयी। शव का पोस्टमॉर्टम करवाया गया है और इस संबंध में गैरइरादतन हत्या का मामला दर्ज कर आगे जांच की जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह