लाइव न्यूज़ :

मुर्शिदाबाद में कार से टक्कर के बाद व्यक्ति की मौत, माकपा ने तृणमूल कांग्रेस पर लगाया आरोप

By भाषा | Updated: April 29, 2021 09:58 IST

Open in App

डोमकल (पश्चिम बंगाल), 29 अप्रैल पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के आठवें एवं अंतिम चरण के तहत मतदान शुरू होने से पहले मुर्शिदाबाद जिले में कार की टक्कर से एक व्यक्ति की मौत हो गयी और दो अन्य घायल हो गये। घटना से क्षेत्र में तनाव पैदा हो गया है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि घटना डोमकल पुलिस थाना क्षेत्र के शाहबाजपुर गांव में बुधवार रात करीब साढ़े 10 बजे हुई।

माकपा ने आरोप लगाया है कि तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार जफिकुल इस्लाम ने माकपा कार्यकर्ताओं को कार से टक्कर मार दी जिससे उसके कार्यकर्ता कादर मंडल (42) की मौत हो गयी और आसिम अल ममून (43) और लाल चंद मंडल (42) घटना में घायल हो गये।

इस्लाम डोमकल से तृणमूल के उम्मीदवार हैं। उन्होंने इन आरोपों को बेतुका बताया है और दावा किया कि घटना के वक्त वह घटनास्थल से काफी दूर थे।

पुलिस ने बताया कि घटना के पीछे जिम्मेदार लोगों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी गयी है।

मुख्य निर्वाच अधिकारी (सीईओ) ने घटना को लेकर जिला अधिकारियों से रिपोर्ट मांगी है।

सीईओ कार्यालय के एक अधिकारी ने बताया, ‘‘हमने जिला निर्वाचन अधिकारी से घटना के बारे रिपोर्ट मांगी है। घटना के पीछे शामिल लोगों को जल्द पकड़ लिया जायेगा।’’

घायलों का मुर्शिदाबाद मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इलाज चल रहा है।

घटना के बाद से गांव में तनाव व्याप्त है।

एक अधिकारी ने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह सात बजे से मतदान शुरू होने से पहले किसी भी तरह की अप्रिय घटना से बचने के लिए इलाके में केंद्रीय बलों की भारी संख्या में तैनाती की गयी है।

राज्य विधानसभा चुनाव में आठवें चरण के तहत डोमकल में मतदान जारी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह