लाइव न्यूज़ :

तमिलनाडु में बंदूक गलती से चल जाने से व्यक्ति की मौत

By भाषा | Updated: January 19, 2021 15:36 IST

Open in App

कोयंबटूर, 19 जनवरी तमिलनाडु के कोयंबटूर में एक देशी बंदूक के गलती से चल जाने से 37 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई। यह घटना तब हुई जब उसका दोस्त इसे लोड कर रहा था। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि अय्यासामी छह अन्य लोगों के साथ एक बैरल वाली यह बंदूक लेकर सोमवार को यहां के नजदीकी वन क्षेत्र में शिकार करने गया था।

उन्होंने बताया कि उसके एक दोस्त ने गलती से बंदूक लोड करते समय ट्रिगर खींच दिया और गोली अय्यासामी को लग गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

समूह ने रात में ही गांव में शव दफनाने का फैसला किया, लेकिन कुछ ग्रामीणों ने पुलिस को इसकी सूचना दे दी, जिन्होंने मौके पर पहुंचकर दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने बताया कि अन्य लोगों की तलाश जारी है। झाड़ी में छिपाकर रखी गई बंदूक को बरामद कर लिया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह