लाइव न्यूज़ :

TikTok निगल रहा है युवाओं की जिंदगियां, वीडियो बनाने में गई दो युवाओं की जान

By एस पी सिन्हा | Updated: July 30, 2019 15:02 IST

बिहारः तेज रफ्तार से आ रही ट्रेन का टिक टॉक वीडियो बनाने में मंगलवार को हाजीपुर में एक युवक की जान चली गई. वीडियो बनाने में मशगूल युवक को यह तक पता नहीं चला कि ट्रेन एकदम करीब आ गई है और जब तक वह संभलता तब तक उसे ट्रेन से इस कदर झटका लगा कि मौके पर ही उसकी मौत हो गई. 

Open in App
ठळक मुद्देटिकटॉक के लिए वीडियो बनाना जानलेवा साबित हो रहा है. टिक टॉक के लिए वीडियो बनाने के मामले में बिहार में अबतक दो युवाओं को अपनी जान गंवानी पड़ी है. मंगलवार को हाजीपुर में टिकटॉक के लिए स्टंट कर वीडियो बनाने के चक्कर में एक युवक की मौत हो गई.

टिकटॉक के लिए वीडियो बनाना जानलेवा साबित हो रहा है. टिक टॉक के लिए वीडियो बनाने के मामले में बिहार में अबतक दो युवाओं को अपनी जान गंवानी पड़ी है. अभी तीन दिन पहले ही टिकटॉक के वीडियो बनाते उफनती नदी में कूदने से दरभंगा में जहां एक युवक की मौत का मामला अभी ठंडा भी नहीं पड़ा था कि मंगलवार को हाजीपुर में टिकटॉक के लिए स्टंट कर वीडियो बनाने के चक्कर में एक युवक की मौत हो गई. घटना हाजीपुर-सोनपुर रेलखंड के पुरानी गंडक पुल के पास की है. 

प्राप्त जानकारी के अनुसार, तेज रफ्तार से आ रही ट्रेन का टिकटॉक वीडियो बनाने में मंगलवार को हाजीपुर में एक युवक की जान चली गई. वीडियो बनाने में मशगूल युवक को यह तक पता नहीं चला कि ट्रेन एकदम करीब आ गई है और जब तक वह संभलता तब तक उसे ट्रेन से इस कदर झटका लगा कि मौके पर ही उसकी मौत हो गई. 

मृतक 18 वर्षीय विवेक कुमार हाजीपुर नगर थाना क्षेत्र के बागमली मोहल्ले के निवासी रामप्रवेश सिंह का इकलौता पुत्र था. वह इंटर का छात्र था. घटना के बाद उसके घर में कोहराम मच गया है. घटना सुबह करीब नौ बजे के आसपास की है. 

लोगों ने बताया कि विवेक प्रतिदिन सोनपुर पुराना गंडक पुल रोड में सुबह-सुबह दौड़ने जाता था. आज भी वह अपने कुछ मित्रों के साथ सोनपुर पुराना पुल रोड में दौड़ने गया था. इसी दौरान वह हाजीपुर से पटना जा रही पैसेंजर ट्रेन का टिक टॉक वीडियो बनाने लगा और इसी दौरान ट्रेन से उसके सिर में चोट लगी और उसकी जान चली गई. 

बताया जाता है कि घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए और उसे सदर अस्पताल लेकर पहुंचे. जहां अस्पताल में डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया. 

बता दें कि अभी हाल हीं में बिहार के दरभंगा जिले में टिकटॉक वीडियो बनाने के दौरान एक युवक की बाढ़ के पानी में डूबने से मौत हो गई थी. एनडीअरएफ की टीम ने युवक का शव बरामद कर लिया था. 

पुलिस के अनुसार, अदलपुर के कुछ लड़के बाढ़ देखने के लिए बुधवार को केवटी के लैला चौर घूमने गए थे. वहां सभी लड़के पानी के बहाव के संग सेल्फी लेने और टिकटॉक वीडियो बनाने लगे. टिकटॉक वीडियो बनाने के क्रम में 22 साल का कासिफ इफ्तखार पानी में गिर गया और बहने लगा, उसे बचाने के लिए उसका दोस्त अफजल रेहान भी पानी में कूदा. अफजल ने अपने दोस्त को तो बचा लिया, लेकिन खुद पानी की तेज धार में बहकर डूब गया. एनडीआरएफ की टीम ने गुरुवार को चौर इलाके से अफजल का शव बरामद किया था.

टॅग्स :टिक टॉकबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया