लाइव न्यूज़ :

राजस्थान में दो बच्चियों से बलात्कार के मामले में दोषी व्यक्ति को मिला आजीवन कारावास

By भाषा | Updated: April 1, 2021 18:47 IST

Open in App

कोटा (राजस्थान), एक अप्रैल राजस्थान के बूंदी जिले में एक पॉक्सो अदालत ने 2019 में पांच और छह साल की दो बहनों से बलात्कार करने के मामले में एक व्यक्ति को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है।

बूंदी की पॉक्सो (यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण) अदालत नंबर 2 ने चित्तौड़गढ़ जिले के बेगू पुलिस थाना क्षेत्र के रहने वाले हीरालाल खाटी (27) को दो बच्चियों से बलात्कार करने को लेकर उम्र कैद की सजा सुनाई। अदालत के सरकारी वकील महावीर मेघवाल ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि पॉक्सो अदालत के न्यायाधीश अरूण कुमार जैन ने बुधवार को खाटी को भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) और पॉक्सो अधिनियम की धाराओं के तहत दोषी पाया तथा उसे उसकी स्वाभाविक मृत्यु होने तक कैद की सजा सुनाई।

उन्होंने बताया कि दोनों पीड़िता के पिता ने चार जुलाई 2019 को डाबी पुलिस थाने में खाटी के खिलाफ बलात्कार का एक मामला दर्ज कराया था, जो उनके डाबी कस्बा स्थित उनके मकान में किराये पर रहता था।

मेघवाल ने बताया कि पुलिस ने घटना के सिलसिले में भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं और पॉक्सो अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया था, जिसके बाद जल्द ही खाटी को गिरफ्तार कर लिया गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारत अधिक खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग