लाइव न्यूज़ :

मुजफ्फरनगर में वैवाहिक विवाद में व्यक्ति ने आत्महत्या की

By भाषा | Updated: September 23, 2021 19:56 IST

Open in App

मुजफ्फरनगर, 23 सितंबर उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में पत्नी के साथ विवाद में 36 वर्षीय एक व्यक्ति ने बृहस्पतिवार को कथित तौर पर खुद को गोली मारकर जान दे दी। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने कहा कि किटास गांव निवासी पीड़ित राम कुमार के भाई साहब सिंह ने थाने में दी शिकायत में आरोप लगाया कि कुमार को उसके ससुराल वाले परेशान कर रहे थे।

रतनपुरी थाने के एसएचओ संतोष कुमार सिंह ने कहा कि एक कथित सुसाइड नोट मिला है जिसमें कुमार ने अपने ससुराल वालों को जिम्मेदार ठहराया है।

अधिकारी ने बताया कि कुमार की शादी वंदना से हुई थी, जो पिछले तीन महीने से खतौली में अपने माता-पिता के साथ रह रही है।

पुलिस ने बताया कि पांच लोगों वंदना, उसके पिता अनिल कुमार, मां बालेश और दो अन्य के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 306 के तहत आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया गया है।

उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

भारत अधिक खबरें

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा