अंतर-धार्मिक विवाह के बाद नोएडा में शख्स ने खुदकुशी की

By भाषा | Updated: December 28, 2021 01:15 IST2021-12-28T01:15:45+5:302021-12-28T01:15:45+5:30

Man commits suicide in Noida after inter-religious marriage | अंतर-धार्मिक विवाह के बाद नोएडा में शख्स ने खुदकुशी की

अंतर-धार्मिक विवाह के बाद नोएडा में शख्स ने खुदकुशी की

नोएडा, 27 दिसंबर उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्धनगर जिले में 24 वर्षीय इंजीनियर ने ससुराल वालों द्वारा कथित रूप से परेशान किए जाने की वजह से खुदकुशी कर ली। उसने दूसरे धर्म की लड़की से शादी की थी जिस वजह से ससुराल वाले उसे परेशान कर रहे थे।

आत्महत्या करने से पहले उसने ने सोशल मीडिया पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री को संबोधित एक कथित नोट भी साझा किया जिसमें उसने अपने ससुराल वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

पुलिस के अधिकारियों ने बताया कि मृतक के पिता की शिकायत के आधार पर सेक्टर 24 थाने में उसकी पत्नी के माता-पिता समेत चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी है।

उसके पिता ने अपनी शिकायत में कहा है कि वह नोएडा में एक सॉफ्टवेयर कंपनी में काम करता था और शहर के सेक्टर 54 में रहता था। उसका शव शनिवार को उसके घर के पास एक पेड़ से लटका मिला था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Man commits suicide in Noida after inter-religious marriage

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे