लाइव न्यूज़ :

नागपुर में व्यक्ति ने की आत्महत्या, भाई ने पुलिस की पिटाई के कारण जान देने का आरोप लगाया

By भाषा | Updated: August 3, 2021 20:07 IST

Open in App

नागपुर, तीन अगस्त महाराष्ट्र के नागपुर में सोमवार को कथित तौर पर आत्महत्या करने वाले व्यक्ति के परिजन ने मंगलवार को दावा किया कि उक्त व्यक्ति को पुलिस द्वारा पीटा गया था जिससे वह अवसाद में था और इसी के चलते उसने आत्मघाती कदम उठाया।

रघुजी नगर इलाके में स्थित अपने घर में महेश शालिकराम राउत (38) ने सोमवार रात को जहर खाकर आत्महत्या कर ली थी। उसके भाई ने कहा कि राउत ने उस दिन शाम को पुलिस नियंत्रण कक्ष में कॉल कर मानसिक रूप से अस्वस्थ एक व्यक्ति को सुबह में एक महिला द्वारा पीटे जाने की जानकारी दी थी।

मृतक के भाई शैलेश ने संवाददाताओं से कहा, “महेश ने सोमवार शाम को नियंत्रण कक्ष में फोन किया था और वहां से दो बीट मार्शलों को भेजा गया था। पुलिस के दोनों कर्मियों ने महेश से संपर्क करने की कोशिश की लेकिन उसने किसी कारण से फोन नहीं उठाया। इसके बाद दोनों घर आये और उन्होंने मेरे भाई को पीटा जिससे वह अपमानित महसूस कर रहा था और अवसाद में चला गया था।”

उन्होंने कहा कि महेश ने सोमवार रात को जहर खाकर आत्महत्या कर ली जिसके बाद हुडकेश्वर पुलिस थाने ने दुर्घटनावश मौत का मामला दर्ज किया। राउत के परिजन द्वारा हुडकेश्वर पुलिस थाने के बाहर प्रदर्शन होने के बाद पुलिस उपायुक्त (जोन चार) अक्षय शिंदे ने कहा कि अपराध शाखा इस घटना और परिजनों के आरोपों की जांच करेगी। डीसीपी ने कहा कि अगर पुलिसकर्मी दोषी पाए जाते हैं तो उनके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 06 April 2026: आज इन 4 राशिवालों को होगा चौतरफा लाभ, नौकरी-व्यापार में होगी तरक्की

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

भारत अधिक खबरें

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं