घरेलू परेशानी से व्यक्ति ने आत्मत्या की

By भाषा | Updated: July 23, 2021 23:06 IST2021-07-23T23:06:32+5:302021-07-23T23:06:32+5:30

Man commits suicide due to domestic trouble | घरेलू परेशानी से व्यक्ति ने आत्मत्या की

घरेलू परेशानी से व्यक्ति ने आत्मत्या की

आगरा, 23 जुलाई उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में एक व्यक्ति ने घरेलू कलह के कारण कथित रूप से आत्मत्या कर ली ।पुलिस ने इसकी जानकारी दी ।

पुलिस ने बताया कि मरने वाले की पहचान श्रीकृष्ण (45) के रूप में की गयी है । उन्होंने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है।

उनके अनुसार श्रीकृष्ण की दो पत्नियां हैं और दोनों के बीच परिवार में विवाद होता रहता था। पुलिस ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि दो पत्नियों की किचकिच से तंग आकर श्रीकृष्ण ने देर रात्रि जेके नगर स्थित किराये के घर में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Man commits suicide due to domestic trouble

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे