लाइव न्यूज़ :

व्यक्ति ने की रेलगाड़ी के आगे कूद कर आत्महत्या

By भाषा | Updated: August 7, 2021 22:03 IST

Open in App

जींद, सात अगस्त हरियाणा के जींद रेलवे स्टेशन के निकट शनिवार को एक व्यक्ति ने कथित रूप से रेलगाड़ी के आगे कूद कर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने मृतक को मानसिक रूप से परेशान बताया है। रेलवे पुलिस ने इसकी जानकारी दी ।

रेलवे थाना पुलिस ने मरने वाले के शव का पोस्टमॉर्टम करा कर शव परिजनों को सौंप दिया है। उन्होंने बताया कि सिटी रेलवे स्टेशन के निकट शनिवार की सुबह यह घटना हुयी जब एक माल गाड़ी जींद से पानीपत की तरफ जा रही थी।

पुलिस ने बताया कि उसकी पहचान 55 वर्षीय कर्मबीर के रूप में हुई है । मृतक के भतीजे साहिल ने बताया कि उसका चाचा मानसिक रूप से बीमार था और उसी बीमारी के चलते उसने यह कदम उठाया है।

इस बीच जिला पुलिस ने एक मिल के साथ करीब दो करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के मामले में प्रबंधक की शिकायत पर संतोष नामक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है ।

उधर पुलिस ने बताया कि बिजली कटौती के विरोध में जिले के तारखां, घसो कलां, घसो खुर्द, सफा खेड़ी के रहने वाले लोगों ने शुक्रवार की रात को राष्ट्रीय राजमार्ग जाम कर दिया। पुलिस ने बताया कि साढ़े नौ बजे के करीब ग्रामीणों द्वारा किया रोड जाम बिजली आपूर्ति शुरू होने के बाद रात12 बजे के आस-पास खुला।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे