लाइव न्यूज़ :

नौकरी दिलाने, ऑनलाइन खरीदारी के नाम पर लोगों को धोखा देने वाला व्यक्ति पकड़ा गया

By भाषा | Updated: February 4, 2021 19:05 IST

Open in App

नयी दिल्ली, चार फरवरीनयी दिल्ली में लोगों को एयरलाइन कंपनी में नौकरी दिलाने और ऑनलाइन खरीदारी पर उपहार देने का वादा कर ठगी करने वाले 21 वर्षीय एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि गोविंदपुरी निवासी दिल्ली के मालवीय नगर स्थित फर्जी कॉल सेंटर में सुपरवाइजर का काम करता था।

पुलिस ने कहा कि फर्जी कॉल सेंटर चलाने वाले मुख्य आरोपी हर्ष और विनोद अभी भी फरार हैं।

बुधवार को पुलिस को दक्षिणी दिल्ली में कॉल सेंटर के बारे में सूचना मिली जिसके बाद पुलिस ने छापेमारी की।

पुलिस उपायुक्त (दक्षिण) अतुल कुमार ठाकुर ने कहा, ‘‘कॉल सेंटर के सुपरवाइजर के रूप में काम कर रहे प्रसाद और एग्जिक्यूटिव के रूप में काम करने वाली 16 अन्य महिलाओं को एयरलाइंस में नौकरी और ऑनलाइन शॉपिंग के लिए बंपर उपहार का वादा करके लोगों को लुभाने के लिए केंद्र में काम करते हुए पाया गया।”

डीसीपी ने कहा कि कॉल सेंटर जनवरी के दूसरे सप्ताह से हर्ष और विनोद द्वारा चलाया जा रहा था।

ठाकुर ने कहा कि घर के मालिक कक्कड़ ने बताया कि दोनों ने पिछले साल दिसंबर में उनसे संपर्क किया और उनसे एक कोचिंग सेंटर चलाने के लिए किराए पर इमारत का बेसमेंट उपलब्ध कराने का अनुरोध किया ।

शुरुआत में हर्ष और विनोद ने सेल्स एग्जिक्युटिव्स के लिए एक ऐप के जरिए जॉब के लिए विज्ञापन दिए थे। पुलिस ने कहा, जब प्रसाद ने उनसे संपर्क किया तो उन्होंने उन्हें फर्जी कॉल सेंटर में सुपरवाइजर की नौकरी का ऑफर दिया ।

पुलिस ने बताया कि आरोपी अब तक करीब 70-80 लोगों को ठग चुके हैं।

पुलिस ने बताया कि मौके से तीन डेस्कटॉप, दो लैपटॉप, नौ मोबाइल फोन, तीन वॉकी टॉकी बरामद किए गए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू