हिमाचल प्रदेश में मकान में आग लगने से व्यक्ति जिंदा जला

By भाषा | Updated: November 14, 2021 18:24 IST2021-11-14T18:24:51+5:302021-11-14T18:24:51+5:30

Man burnt alive due to fire in house in Himachal Pradesh | हिमाचल प्रदेश में मकान में आग लगने से व्यक्ति जिंदा जला

हिमाचल प्रदेश में मकान में आग लगने से व्यक्ति जिंदा जला

शिमला,14 नवंबर हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले में मकान में आग लगने से एक व्यक्ति जिंदा जल गया। राज्य आपदा प्रबंधन विभाग के अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि मरने वाले की पहचान राजदेव के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि रोहड़ू उपमंडल के चिरगांव तहसील के खोपटवारी गांव में स्थित उसके मकान में शनिवार की रात आग लग गयी। उन्होंने बताया कि आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।

शिमला जिला आपात अभियान केंद्र के अनुसार आग से मकान पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। अनुमान के अनुसार इसमें 10 लाख रुपये का नुकसान हुआ।

शिमला जिला प्रशासन ने राजदेव के परिजन को तत्काल 20 हजार रुपये की राहत राशि दी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Man burnt alive due to fire in house in Himachal Pradesh

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे