लाइव न्यूज़ :

व्यक्ति ने आईजी कार्यालय के सामने आत्मदाह का प्रयास किया

By भाषा | Updated: June 22, 2021 15:20 IST

Open in App

जयपुर, 22 जून राजस्थान के भरतपुर में एक व्यक्ति ने पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) कार्यालय के सामने खुद पर ज्वलनशील पदार्थ छिड़क लिया और आत्मदाह करने का प्रयास किया। हालांकि वह आगे कुछ कर पाता इससे पहले ही उसे पकड़ लिया गया। व्यक्ति का आरोप है कि पुलिस उसकी बेटी से बलात्कार के मामले में कार्रवाई नहीं कर रही।

भरतपुर के पुलिस अधीक्षक देवेंद्र विश्नोई ने बताया, ‘‘व्यक्ति अपनी बेटी व दो अन्य लोगों के साथ आईजी कार्यालय गया था। वहां उसने आईजी कार्यालय के सामने खुद पर ज्वलनशील पदार्थ उड़ेल लिया। वह आगे कुछ कर पाता इससे पहले उसे पकड़ लिया गया।’’ इस व्यक्ति ने पिछले साल कामां पुलिस थाने में चार लोगों के खिलाफ अपनी बेटी से बलात्कार के आरोप में मामला दर्ज करवाया था।

विश्नोई के अनुसार युवती पिछले साल 18 जुलाई को एक युवक के साथ गायब हो गई। वह युवक वकालत करता है। युवकी के रिश्तेदारों ने दोनों को चंडीगढ़ में ढूंढ निकाला। छह दिन बाद वकील व उसके तीन भाइयों के खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज किया गया। जांच में पाया गया कि आरोपी के भाइयों की इसमें कोई संलिप्तता नहीं थी। लेकिन, युवती का पिता जांच से संतुष्ट नहीं था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos