लाइव न्यूज़ :

हत्या के मामले में दोषी करार दिये जाने पर व्यक्ति ने अदालत में अभियजोक पर हमला किया

By भाषा | Updated: September 23, 2021 19:24 IST

Open in App

ठाणे, 23 सितंबर महाराष्ट्र के ठाणे जिले में हत्या के एक मामले में दोषी ठहराए जाने के बाद एक व्यक्ति ने सरकारी वकील पर हमला कर दिया। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

कल्याण में अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश की अदालत में यह घटना हुई।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि अदालत ने बुधवार को आकाश राजू तावड़े को 2016 के हत्या मामले में दोषी ठहराया और कहा कि उसे 29 सितंबर को सजा सुनाई जाएगी।

अधिकारी ने बताया कि यह सुनते ही तावड़े कठघरे से बाहर कूद गया और अतिरिक्त लोक अभियोजक पर हमला कर दिया।

पुलिस ने बताया कि तावड़े ने अभियोजक को गाली देते हुए कहा, ''यह केवल एक ट्रेलर था, पिक्चर अभी बाकी है, मैं तुम्हारी जान ले लूंगा।''

हालांकि, अदालत कक्ष में मौजूद पुलिस कर्मियों और वकीलों ने तावड़े को काबू कर लिया।

अधिकारी ने बताया कि तावड़े के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 353 (लोक सेवक को कर्तव्य निर्वहन से रोकने के लिए हमला) के तहत एक नया मामला दर्ज किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे