लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में कश्मीरी गेट मेट्रो स्टेशन पर पिस्तौल और गोली के साथ व्यक्ति गिरफ्तार

By भाषा | Updated: November 28, 2021 20:35 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 28 नवंबर दिल्ली में कश्मीरी गेट मेट्रो स्टेशन पर 19 वर्षीय एक व्यक्ति के थैले से सीआईएसएफ ने एक पिस्तौल और एक गोली बरामद होने के बाद उसे पकड़ लिया। एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि शनिवार को सुरक्षा जांच के दौरान व्यक्ति को रोका गया। सीआईएसएफ के एक अधिकारी ने बताया कि मेट्रो नेटवर्क के भीतर हथियार और गोला-बारूद ले जाने पर पाबंदी है और व्यक्ति पिस्तौल और गोली ले जाने की सरकारी अनुमति से संबंधित कोई दस्तावेज पेश नहीं कर पाया, इसलिये उसे आगे की जांच के लिए स्थानीय पुलिस को सौंप दिया गया।

अधिकारी ने बताया कि व्यक्ति उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ का रहनेवाला है और वह गुरुग्राम में बढ़ई के रूप में काम करता है। केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के पास राष्ट्रीय राजधानी में दिल्ली मेट्रो नेटवर्क की सुरक्षा की जिम्मेदारी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू