मुंबई में चार देसी पिस्तौल के साथ शख्स गिरफ्तार

By भाषा | Updated: December 20, 2021 17:19 IST2021-12-20T17:19:05+5:302021-12-20T17:19:05+5:30

Man arrested with four country-made pistols in Mumbai | मुंबई में चार देसी पिस्तौल के साथ शख्स गिरफ्तार

मुंबई में चार देसी पिस्तौल के साथ शख्स गिरफ्तार

मुंबई, 20 दिसंबर मुंबई पुलिस की अपराध शाखा ने उपनगरीय दहिसर से 20 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर उसके पास से चार देसी पिस्तौलें और दो कारतूस जब्त किए हैं। पुलिस के एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

पुलिस अधिकारी के मुताबिक गिरफ्तार किए गए व्यक्ति की पहचान नागपुर के रहने वाले आदित्य थावकर के रूप में की गयी है। पुलिस को खुफिया सूचना मिली कि आदित्य रविवार को पिस्तौलों की आपूर्ति करने के लिए दहिसर के कुंदन नगर इलाके में आएगा। पुलिस ने प्राप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए रविवार अपराह्न आदित्य को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने आदित्य के खिलाफ शस्त्र अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Man arrested with four country-made pistols in Mumbai

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे