लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान के आतंकवादियों से संबंध के आरोप में व्यक्ति जम्मू कश्मीर के पुंछ में गिरफ्तार

By भाषा | Updated: November 2, 2021 22:12 IST

Open in App

जम्मू, दो नवंबर जम्मू कश्मीर और पाकिस्तान के आतंकवादियों के साथ कथित संबंधों के मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। पुंछ जिले के वन क्षेत्र में चल रहे तलाशी अभियान के सिलसिले में पूछताछ के लिए हिरासत में लिए गए एक दर्जन लोगों में वह व्यक्ति शामिल था। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने कहा कि भट्टी दुर्रियां निवासी आरोपी यासिर अराफात उन तीन संदिग्धों में शामिल है, जिन्हें पुलिस ने नेपाल से पूछताछ के लिए हिरासत में लिया था, जब वे 25 अक्टूबर को देश से भागने की कोशिश कर रहे थे।

इसके अलावा दो महिलाओं सहित 10 लोगों को पूर्व में भट्टी दुर्रियां जंगल में ऑपरेशन के दौरान पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया था। अधिकारियों ने कहा कि पुंछ में सुरनकोट जंगल और राजौरी जिले के थानामंडी के पास मेंढर के भट्टी दुर्रियां जंगल में आतंकवादियों के एक समूह को तलाशने का अभियान मंगलवार को 23वें दिन में प्रवेश कर गया।

एक जूनियर कमीशंड अधिकारी सहित पांच सैनिकों के मारे जाने के बाद 11 अक्टूबर को सुरनकोट जंगल में ऑपरेशन शुरू हुआ और बाद में भाग रहे आतंकवादियों को ढेर करने के लिए अभियान मेंढर तक बढ़ा दिया गया। मेंढर में 14 अक्टूबर को एक और मुठभेड़ हुई, जिसमें एक अन्य जेसीओ सहित चार सैनिक शहीद हो गए।

अधिकारियों ने अधिक विवरण दिए बिना बताया कि अराफात से पूछताछ में पाकिस्तानी आतंकवादी जिया मुस्तफा के साथ उसके संबंधों का पता चला। अराफात को नेपाल के काठमांडू से एक पुलिस दल ने गुलहुट्टा-मेंढर के मोहम्मद नूर और भट्टी दुर्रियां के मोहम्मद राशिद के साथ हिरासत में लिया था, जब वे सऊदी अरब जा रहे थे।

उन्होंने कहा कि आतंकवादियों को सहायता प्रदान करने के लिए हिरासत में लिए गए कुछ और लोगों को गिरफ्तार किए जाने की संभावना है, जबकि निर्दोष पाए गए लोगों को रिहा कर दिया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्रिकेटSRH vs LSG: टॉप ऑर्डर के ढहने के बाद, हेनरिक क्लासेन और नीतीश रेड्डी ने शतकीय साझेदारी में जड़ी फिफ्टी

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी