लाइव न्यूज़ :

चिटफंड धोखाधड़ी मामले में व्यक्ति गिरफ्तार

By भाषा | Updated: June 18, 2021 20:07 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 18 जून दिल्ली में लोगों को एक चिटफंड योजना में निवेश पर आकर्षक लाभ का वादा कर उनसे धोखाधड़ी करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि मूलचंद को दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने बृहस्पतिवार को धोखाधड़ी और ठगी के मामले में गिरफ्तार किया।

पुलिस ने बताया कि आरोपी ने अपने मोहल्ले के लोगों को अपने चिटफंड योजना में निवेश करने पर आकर्षक रकम पाने का लालच देकर फंसाया।

पुलिस ने बताया कि घटना उस समय प्रकाश में आया जब 24 पीड़ितों ने एक साथ शिकायत दर्ज कराई। पीड़ितों ने आरोप लगाया कि मूलचंद ने उन्हें चिटफ़ंड में प्रति महीना निवेश करने के लिए कहा था। उसने इस योजना को 20 महीने की अवधि के लिए 10,000 रुपये पर 20 शेयर के साथ शुरू किया था।

पुलिस ने बताया कि उसने अपने मोहल्ले के कई लोगों से 50 लाख रुपये जमा किए और उनमें से कुछ को निवेश पर धन की सुरक्षा दिखाने के लिए चेक भी जारी किया था। पीड़ितों से धन लेने के बाद उसने घर बेच दिया और अपने परिवार के साथ फरार हो गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू