लाइव न्यूज़ :

राजस्थान में व्यापारी की हत्या की साजिश रचने के मामले में डोम्बीवली से व्यक्ति गिरफ्तार

By भाषा | Updated: June 22, 2021 17:22 IST

Open in App

ठाणे, 22 जून महाराष्ट्र में ठाणे जिले के डोम्बीवली से एक शख्स को राजस्थान में जयपुर के एक व्यापारी की हत्या की कोशिश के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। अपराध शाखा के एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

यह घटना 16 जून को हुई थी जब बाइक सवार दो व्यक्तियों ने जयपुर में 41 वर्षीय व्यापारी को गोली मारकर जख्मी कर दिया था।

अधिकारी ने बताया कि शुरुआती जांच के मुताबिक, डोम्बीवली के रहने वाले कमलेश शिंदे ने व्यापारी की हत्या की सुपारी दो शार्पशूटरों को दी थी। उन्होंने बताया कि आरोपी पीड़ित की पत्नी का यौन उत्पीड़न कर रहा था जिसके बाद दंपति डोम्बीवली से जयपुर चले गए।

उन्होंने बताया कि शिंदे ने जयपुर तक उनका पीछा किया और व्यापारी को मारने के लिए दो शार्पशूटरों को सुपारी दी।

गोलीबारी के बाद जयपुर के कर्णी विहार थाने में भारतीय दंड संहिता एवं सशस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया। आरोपी को राजस्थान पुलिस की टीम के हवाले कर दिया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटVIDEO: "ए डीजे, अंदर आओ यार!", स्टाफ सदस्य पर बरसे रोहित शर्मा ने स्टाफ सदस्य पर बरसे, जानें क्या है पूरा माजरा

क्राइम अलर्टपति को यौन संबंध बनाने में कोई दिलचस्पी नहीं, पत्नी ने कहा-हम दोनों के बीच सास भी सो जाती थी?, ससुराल वाले ने कहा-गुर्दा दान करो या 30 लाख रुपये लाओ?

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

क्राइम अलर्टचमत्कार या वशीकरण करके नहीं, छल-कपट से महिलाओं का यौन शोषण किया?, अशोक खरात ने किया स्वीकार

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

भारत अधिक खबरें

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान