लाइव न्यूज़ :

कनॉट प्लेस को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला शख्स धरा गया

By भाषा | Updated: November 2, 2021 21:47 IST

Open in App

नयी दिल्ली, दो नवंबर दिल्ली पुलिस ने कनॉट प्लेस को बम से उड़ा देने की धमकी देने के आरोप में मंगलवार को एक शख्स को गिरफ्तार किया।

पुलिस के अधिकारियों ने बताया कि उसकी गिरफ्तारी कनॉट प्लेस इलाके से ही की गई है। पुलिस के मुताबिक, हरियाणा के फरीदाबाद का रहने वाला 32 वर्षीय कमल आर्य शाम करीब सवा चार बजे राजीव चौक के पास ‘वन प्लस’ के शो रूम में घुस गया और बाद में उसने कनॉट प्लेस को बम से उड़ाने की धमकी दी।

नई दिल्ली के पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) दीपक यादव ने बताया कि पुलिस मौके पर पहुंची और आर्य को पकड़ लिया। उन्होंने बताया कि उससे पूछताछ की जा रही है।

अधिकारी ने बताया कि आर्य ने दावा किया कि वह आत्मघाती ‘बॉम्बर’ है। उसके पास एक बैग था और उसने एक बटन दबा कर इलाके को उड़ाने की धमकी दी। उसके बैग की बाद में जांच की गई लेकिन उसमें से कोई बम नहीं मिला।

यादव ने कहा कि एहतियाती उपाय के तहत बम निष्क्रिय दस्ता इलाके में छानबीन कर रहा है।

पुलिस ने बताया कि सुरक्षा एजेंसियां और पुलिस मिलकर व्यक्ति से पूछताछ कर रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए